Fact Check: साल 2024 में बदल जाएगी आपकी सैलरी, मिलेगा 3 दिनों का वीकऑफ? जानें क्या है सच्चाई

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Dec 2023 10:51 PM

विज्ञापन

वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सरकार तीन दिन वीकऑफ पॉलिसी लेकर आ रही है, जिसके बाद सप्ताह में कर्मचारियों को 4 दिन और 10 से 12 घंटे काम करना पड़ सकता है. यह भी दावा किया जा रहा है कि बजट में कैश इन हैंड घट सकता है.

विज्ञापन

साल 2024 आने में अब चंद घंटों का समय बचा है. नववर्ष में आम लोगों को सरकार से तोहफे का हमेशा से इंतजार रहता है. महंगाई से परेशान लोगों को उम्मीद रहती है कि सरकार राहत की घोषणा करेगी. सबकी नजरें आम बजट पर रहती है. वैसे में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नये साल में लोगों की सैलरी और सप्ताह में मिलने वाली छुट्टी को लेकर दावे किए जा रहे हैं. खबर में दावा किया जा रहा है कि नये साल में केंद्र सरकार आम लोगों की सैलरी और वीक ऑफ को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है.

वायरल पोस्ट में क्या किया जा रहा दावा

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नये साल में सरकार तीन दिन वीकऑफ पॉलिसी लेकर आ रही है. वायरल पोस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिख रही हैं. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 1 फरवरी 2024 को आम बजट पेश किया जाएगा, जिसमें सरकार तीन दिन वीकऑफ पॉलिसी को लेकर घोषणा करेगी. साथ ही छुट्टियों और सैलरी को लेकर भी बड़ी घोषणा की जाएगी.

10 से 12 घंटे काम को लेकर किया जा रहा दावा

वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सरकार तीन दिन वीकऑफ पॉलिसी लेकर आ रही है, जिसके बाद सप्ताह में कर्मचारियों को 4 दिन और 10 से 12 घंटे काम करना पड़ सकता है. यह भी दावा किया जा रहा है कि बजट में कैश इन हैंड घट सकता है, लेकिन पीएफ में इजाफा किया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तत्काल श्रम कानून लागू करने की योजना बना रही है.

Also Read: Fact Check : दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर कैसे हुई VIRAL, जानें क्या है सच्चाई

दावे का सच

नये साल में आम बजट को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, उसे PIB ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने वायरल खबर और मैसेज की पड़ताल की, जिसमें पाया गया कि सारे दावे फर्जी हैं. पीआईबी ने बताया, तीन दिन वीकऑफ पॉलिसी और सैलरी कटौती को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वो सभी फर्जी हैं और वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसे कोई भी प्रस्ताव नहीं दिए गए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola