ED Director: राहुल नवीन को बनाया गया ईडी का कार्यवाहक निदेशक, नए डायरेक्टर की नियुक्ति तक संभालेंगे पद

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Sep 2023 10:18 PM

विज्ञापन

ईडी के नए डायरेक्टर के तौर पर फिलहाल आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को ईडी चीफ बनाया है. सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ईडी का कार्यवाहक निदेशक बनाया है. अब जब तक ईडी चीफ के तौर पर किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती राहुल नवीन इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

New ED Director: ईडी के मौजूदा चीफ संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल आज यानी 15 सितंबर को खत्म हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी जगह ईडी ने नए डायरेक्टर के तौर पर फिलहाल आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को ईडी चीफ बनाया है. यानी राहुल नवीन आज से ईडी के नये कार्यवाहक निदेशक होंगे. उम्मीद की जा रही है कि शनिवार से वो कार्यकारी निदेशक का कार्यभार संभालने लगेंगे. इससे पहले बतौर ईडी चीफ संजय कुमार मिश्रा करीब 5 साल अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वहीं,  सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मौजूदा प्रमुख संजय कुमार मिश्रा के तीसरे सेवा विस्तार को अवैध करार दिया था.

आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन होंगे ईडी के नये कार्यवाहक निदेशन
बता दें, आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन 1993 बैच के अफसर हैं. मूल रूप से वो बिहार से ताल्लुक रखते हैं. राहुल नवीन ईडी मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं.अब उन्हें केन्द्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ईडी का कार्यवाहक निदेशक बनाया है. अब जब तक ईडी चीफ के तौर पर किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती राहुल नवीन इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने संजय मिश्रा के सेवा विस्तार को अवैध करार दिया था
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मौजूदा निदेशक संजय कुमार मिश्रा के तीसरे सेवा विस्तार को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दे दिया था. साथ ही कोर्ट ने  कहा गया था कि वो 31 जुलाई तक अपना पद छोड़ दें. जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने कहा था कि 2021 में सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश के मुताबिक मिश्रा को नवंबर 2022 से आगे विस्तार नहीं दिया जा सकता था. इधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें 15 अक्टूबर तक पद पर बने रहने की अनुमति देने का उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया था. जिसपर कोर्ट ने उन्हें 15 सितंबर तक पद पर बने रहने की अनुमति दी थी.

सुप्रीम कोर्ट में सेवा विस्तार को दी गई थी चुनौती
दरअसल, संजय मिश्रा के तीसरे सेवा विस्तार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिकाओं के एक समूह की ओर से चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2021 के आदेश का हवाला दिया गया था. बता दें, याचिकाकर्ताओं में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, जया ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई अन्य लोग शामिल थे.

केंद्र सरकार ने मिश्रा को दिया था तीसरी बार एक्सटेंशन्स
गौरतलब है कि ईडी के मौजूदा निदेशक संजय मिश्रा को पहले पहल नवंबर 2020 में समाप्त होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए ईडी डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके बाद उन्हें  एक साल का सेवा विस्तार दिया गया, जिसे एक गैर सरकारी संगठन, कॉमन कॉज की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सितंबर 2021 के फैसले में विस्तार की अनुमति दी थी, क्योंकि उनका कार्यकाल लगभग दो महीने में समाप्त हो रहा था, यह स्पष्ट था कि मिश्रा को कोई और विस्तार नहीं दिया जाना था.

Also Read: दुनिया का सबसे बड़ा प्रदर्शनी हॉल! भारत मंडपम से भी भव्य… पीएम मोदी देंगे देश को ‘यशोभूमि’ की सौगात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola