झुका नेपाल, भारतीय न्यूज चैनलों से प्रतिबंध हटाया
Nepal lifts ban on broadcasting of Indian channels, cable operators reinstated service : नेपाल ने भारतीय चैनलों के प्रसारण पर लगी रोक को हटा लिया है. बताया जा रहा है कि नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार के आदेश के बाद केबल ऑपरेटरों ने भारतीय चैनलों को फिर से प्रसारण करना शुरू कर दिया है, हालांकि खबर ये भी है कि कुछ चैनलों पर अब भी बैन जारी है.
नयी दिल्ली/काठमांडू : नेपाल ने भारतीय चैनलों के प्रसारण पर लगी रोक को हटा लिया है. बताया जा रहा है कि नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार के आदेश के बाद केबल ऑपरेटरों ने भारतीय चैनलों को फिर से प्रसारण करना शुरू कर दिया है, हालांकि खबर ये भी है कि कुछ चैनलों पर अब भी बैन जारी है.
इस बीच नेपाल ने भारत को एक ‘राजनयिक टिप्पणी’ भेजी है और अपने देश तथा नेताओं के खिलाफ ऐसे कार्यक्रमों के प्रसारण पर कदम उठाने का अनुरोध किया है जो उसके मुताबिक ‘फर्जी, आधारहीन और असंवेदनहीन होने के साथ ही अपमानजनक’ हैं.
नेपाल ने भारतीय मीडिया के एक वर्ग पर इस तरह के कार्यक्रमों के प्रसारण का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि नेपाल ने बृहस्पतिवार को दूरदर्शन के अलावा सभी भारतीय निजी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी. उसने आरोप लगाया था कि ये चैनल देश की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली खबरें प्रसारित कर रहे हैं.
इस कदम के कुछ ही दिन बाद नेपाल ने भारत से यह अनुरोध किया है. इस मामले में भारत ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. नेपाली प्रधानमंत्री के एक सहायक के मुताबिक, नयी दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के जरिए विदेश मंत्रालय को शुक्रवार को दी गई राजनयिक टिप्पणी में कहा गया है कि भारतीय मीडिया के एक वर्ग द्वारा प्रसारित की जा रही सामग्री ‘ नेपाल और नेपाली नेतृत्व के प्रति फर्जी, आधारहीन और असंवेदनहीन होने के साथ ही अपमानजनक भी है.
इसमें भारतीय अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि इस तरह की सामग्री के प्रसारण पर रोक के लिए कदम उठाये जाएं.
इधर नेपाल में चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा कि पार्टी की एकता को कमजोर करने की किसी भी जगह से कोई भी कोशिश लोगों के हित में नहीं होगी और यह कोरोना वायरस महामारी तथा प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ लड़ाई को नुकसान पहुंचाएगी.
प्रचंड ने अपने गृह नगर चितवन में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी की एकता को अक्षुण्ण रखने के लिये कटिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, एक बड़ी पार्टी में विचारों और चर्चा में मतभेद होना तथा विवाद होना स्वाभाविक है, लेकिन मैं पार्टी को टूटने नहीं दूंगा. इन्हें दूर करने करने के लिये उपयुक्त कार्य प्रणाली है.
प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के इस्तीफे की प्रचंड सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा मांग किये जाने के बाद एनसीपी के टूट सकने की अटकलों के बीच उनकी यह टिप्पणी आयी है. ओली से यह कहते हुए इस्तीफे की मांग की गई है कि उनकी हालिया भारत विरोधी टिप्पणी ‘ना तो राजनीतिक रूप से सही थी, ना ही कूटनीतिक रूप से उचित थी. ‘
Posted By – Arbind kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










