NEET-UG Paper Leak: सीबीआई ने भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्र समेत 3 को किया गिरफ्तार, सॉल्‍वर गिरोह का हैं हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
Protest over NEET-UG 2024 results

Protest over NEET-UG 2024 results

NEET-UG Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. शनिवार को इस मामले में सीबीआई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है. तकनीकी निगरानी ने परीक्षा के दिन हजारीबाग में उनकी मौजूदगी की पुष्टि की है. गिरफ्तार किया गया तीसरा व्यक्ति शशि कुमार पासवान एक ‘ऑलराउंडर’ है. वह सरगना को हर तरह की मदद मुहैया करा रहा था.

गिरफ्तार छात्र सॉल्‍वर गिरोह का रहे हैं हिस्सा

सीबीआई ने भरतपुर मेडिकाल कॉलेज से जिन दो छात्रों को गिरफ्तार किया है, उनके बारे में बताया जा रहा है कि दोनों छात्र ‘मुख्य साजिशकर्ता’ (बीटेक स्नातक) और ‘सॉल्‍वर’ गिरोह का हिस्सा रहे हैं.

नीट-यूजी मामले में सीबीआई ने रिम्स से भी एमबीबीएस की छात्रा को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रथम वर्ष की एमबीबीएस छात्रा को कथित तौर पर सॉल्वर मॉड्यूल का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो दिनों की विस्तृत पूछताछ के बाद सुरभि कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि कुमारी ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ की पांचवीं सदस्य थी, जो पंकज कुमार द्वारा चुराए गए प्रश्नपत्र को हल करने के लिए पांच मई की सुबह नीट-यूजी परीक्षा के दिन हजारीबाग में मौजूद थी. सीबीआई ने अब तक नीट-यूजी मामलों के सिलसिले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola