NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने NTA द्वारा दायर याचिका पर जारी किया नोटिस
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Jul 2024 4:00 PM
NEET UG 2024
NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने NTA द्वारा हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं स्थानांतरित करने की याचिका पर नोटिस जारी किया.
NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एनईईटी-यूजी 2024 परीक्षा से संबंधित दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया, जिसमें राजस्थान हाई कोर्ट के समक्ष लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की गई है.
नीट पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित
सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें एनईईटी-यूजी 2024 के नतीजों को वापस लेने और परीक्षा को नए सिरे से आयोजित करने के निर्देश देने की मांग की गई है, जिसमें परीक्षा में पेपर लीक होने और गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है. अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और प्रश्नपत्र लीक होने, कंपनसेटरी नंबर देने और एनईईटी-यूजी के प्रश्न में विसंगति का मुद्दा उठाया था.
CBI ने अबतक नीट-यूजी मामले में 6 प्राथमिकी दर्ज की है और 57 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की हैं. इस मामले में करीब 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 12 को केंद्रीय एजेंसी ने और बाकी आरोपियों को विभिन्न राज्य पुलिस बलों ने गिरफ्तार किया है. अब तक 22 लोगों को जमानत मिल चुकी है.
क्या है मामला
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है. इस साल पांच मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का रिजल्ट 4 मई को आया, जिसमें 67 अभ्यर्थी को पूरे 720 अंक प्राप्त हुए और दो को 718 और 719 अंक दिए गए. इसी को लेकर विवाद जारी है. नीट परीक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी संख्या में अभ्यर्थियों को कुल अंक प्राप्त हुए. परीक्षा में फर्जीवाड़ा और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










