NEET Result 2020, ntaneet.nic.in Updates: NEET परीक्षा में ओड़िशा के शोएब आफताब को मिला पहला स्थान
NEET Result 2020 nta.neet.nic.in live Updates : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी नीट परीक्षा 2020 (Neet Result 2020) का आज रिजल्ट जारी होगा. रिजल्ट एनटीए (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट के अलावा एनटीए फाइनल आंसर (Answer Key) की भी आज जारी करेगी. नीट परीक्षा का रिजल्ट (Neet Result) देखने के लिए परिक्षार्थियों को अपने रोल नंबर, जन्मतिथि के साथ सिक्योरिटी पिन डालनी होगी. नीट की परीक्षा में स्कोर के आधार पर काउंसिलिंग होगी. रिजल्ट के आधार पर ही कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा.
रांची की जारुबी आकांक्षा ने नीट 2020 में पाया 204 रैंक
झारखंड की राजधानी रांची की जारुबी आकांक्षा ने नीट 2020 में 204 रैंक हासिल किया है. आपको बता दें नीट 2020 का जारी कर दिया गया है जिसमें शोएब आफताब ने 720 अंक लाकर टॉपर बने हैं.
NEET परीक्षा में ओड़िशा के शोएब आफताब को मिला पहला स्थान
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के मुताबिक, साल 2020 में एनईईटी परीक्षा में कुल 7.7 लाख से ज्यादा प्रतिभागी सफल रहे. एनईईटी परीक्षा में शत-प्रतिशत स्कोर के साथ ओड़िशा के शोएब आफताब ने पहला स्थान प्राप्त किया है. जबकि, एनईईटी परीक्षा में सबसे ज्यादा त्रिपुरा के प्रतिभागी सफल हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र रहा है.
सफल छात्र डॉक्टर बन कर PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को गति देने में भूमिका निभाएं
केंद्रीय कैबिनेट शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि सफल छात्र नये डॉक्टरों के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को गति देने में भूमिका निभायेंगे. मैं उनसे भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों और जरूरतमंद आबादी की सेवा करने का आग्रह करता हूं.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले- निराश ना हों असफल छात्र
केंद्रीय कैबिनेट शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि जो छात्र सफलता अर्जित नहीं कर सके, कृपया निराश ना हों. अन्य क्षेत्रों में अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं. एक परीक्षा आपको परिभाषित नहीं कर सकती. देश को उन क्षेत्रों में आपकी बुद्धि और कौशल की आवश्यकता है..
जारी हुआ नीट की परिणाम
एनटीए ने नीट 2020 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. जो अभ्यर्थी 13 सितंबर को नीट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वो ntaneet.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. शुरुआती समय में थोड़ी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अभ्यर्थी यहां अंक के साथ-साथ नीट यूजी रिजल्ट पीडीएफ में क्वालिफाइंग कटऑफ की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. अभ्यर्थी नीट 2020 में अपने राज्य में हासिल रैंक के साथ-साथ ऑल इंडिया रैंक की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
इस वेबसाइट पर देखें आंसर शीट
एनटीए नीट परीक्षा 2020 की आंसर शीट भी रिजल्ट के साथ जारी कर दी गई है. यदि किसी छात्र को मार्क्स में आपत्ति है तो वे अपील कर सकते हैं. जल्दी ही इसके लिए विंडो खोली जाएगी. उम्मीदवार सभी सेट (E1-E6, F1-F6, G1-G6, H1-H6) का परिणाम यहां देख सकते हैं. उत्तर पुस्तिका देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं .
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए