कॉमेडियन भारती इस तरह आईं NCB की रडार पर, पति हर्ष की भी हो सकती है गिरफ्तारी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Nov 2020 8:21 PM

विज्ञापन

Bharti Singh,NCB : कॉमेडियन भारती सिंह को पूछताछ के बाद एंटी ड्रग ब्यूरो ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही उनके पति हर्ष लिंबाचिया से पूछताछ चल रही है.

विज्ञापन

Bharti Singh,NCB : कॉमेडियन भारती सिंह को पूछताछ के बाद एंटी ड्रग ब्यूरो ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही उनके पति हर्ष लिंबाचिया से पूछताछ चल रही है. शनिवार की सुबह NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर रेड डाली थी. छापेमारी के बाद NCB ने पूछताछ के लिए भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हिरासत में भी ले लिया था.

भारती इस तरह आईं NCB की रडार पर

कॉमेडियन भारती सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी ने ड्रग्स मामले लगातार छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक एक ड्रग पैडलर ने पूछताछ के दौरान उनके नाम का जिक्र किया, उसके बाद NCB ने भारती सिंह के घर में यह छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया. भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन स्वीकार किया.

Also Read: NCB की बड़ी कार्रवाई, कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

फिलहाल NCB उनके पति हर्ष लिंबाचिया से पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. वहीं इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से ड्रग्स केस में ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 13 नवंबर को को करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola