Lok Sabha Election 2024 : नवनीत राणा के ’15 सेकंड लगेगा’ वाले बयान पर मचा हंगामा, असदुद्दीन ओवैसी ने जानें क्या कहा

Asaduddin Owaisi / file photo
Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी नेता नवनीत राणा के ’15 सेकंड लगेगा’ वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है. मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है. जानें क्या कहा
Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी नेता नवनीत राणा के एक बयान की चर्चा इन दिनों सुर्खियों में है. अपने बयान में उन्होंने 2013 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन औवेसी के एक भड़काऊ बयान का जिक्र किया था और ओवैसी बंधुओं को हैदराबाद में चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि हमें केवल 15 सेकंड लगेगा…यदि पुलिस को हटा दिया गया तो…
नवनीत राणा के बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि राणा के बयान से संकेत मिल रहा है कि वह अमरावती में लोकसभा चुनाव हारने जा रही हैं. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें अकबरुद्दीन ओवैसी कथित तौर पर 100 करोड़ हिंदुओं को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं.
क्या कहा नवनीत राणा ने
इस बार बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरीं नवनीत राणा ने एआईएमआईएम नेता के बयान का जिक्र किया और कहा, छोटा भाई कहता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटाओ ताकि हम उन्हें दिखा सकें कि हम क्या कर सकते हैं. मैं छोटे भाई (अकबरुद्दीन) से कहना चाहती हूं कि आपको 15 मिनट लग सकते हैं, लेकिन हमें केवल 15 सेकंड लगेंगे. नवनीत राणा ने उक्त बातें तब कही जब वह बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करने पहुंचीं थीं, जिन्हें हैदराबाद लोकसभा से मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बीजेपी ने टिकट दिया है.
Read Also : Maharashtra Politics: नवनीत राणा और रवि राणा के खिलाफ 4 थानों में मामला दर्ज, जानिए क्या है मामला

क्या कहा असदुद्दीन ओवैसी ने
नवनीत राणा के बयान के बारे में जब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी अचानक नवाज शरीफ के घर पहुंच गए…वह क्या था? उन्हें लगता है कि भारत में सभी मुस्लिम पाकिस्तानी हैं. आरएसएस की विचारधारा को हमें इसे हराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










