पीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थे
Author अमिताभ कुमार
Updated:
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पीएम मोदी (Photo: PTI)
दिल्ली में शनिवार (5 सितंबर) को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) का 100 साल का सफर पूरा होने पर खास समारोह आयोजित किया गया. इस शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. यहां पीएम मोदी ने पुराने दिनों को याद किया.
विज्ञापन
पीएम मोदी ने Shri Ram College of Commerce के शताब्दी समारोह में अपने 2013 के भाषण को याद किया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उस कार्यक्रम और उनके पुराने भाषण की काफी चर्चा हो रही है. लोगों ने उस भाषण को दोबारा सुना और पढ़ा है. संभव है कि नई पीढ़ी के लोगों ने भी उस भाषण को फिर से देखा हो. पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में उनका भाषण इतना प्रभावी रहा था कि उसकी गूंज पूरे शहर में सुनाई दी थी. पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें.
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2013 के समय देश के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में कई ऐसी खबरें थीं, जिनसे देश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि उस समय एलओसी पर भारतीय जवान मारे जा रहे थे. मीडिया में खबरें आतीं थी कि एलओसी पर भारतीय सैनिकों की हत्या. आपको सुनकर ये अजूबा लगता होगा कि क्या ऐसा भी होता था.
- पीएम मोदी ने कहा कि विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटा दिया था और चालू खाता घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. महंगाई करीब 10 फीसदी थी और उद्योग जगत भी मंदी की मार झेल रहा था.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सौ से अधिक वर्षों से श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने देश की कई पीढ़ियों के छात्रों को सीखने, आगे बढ़ने और समाज में बदलाव लाने का अवसर दिया है. उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने सिर्फ शिक्षा देने का काम नहीं किया, बल्कि यहां से पढ़कर निकले छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई और देश के विकास में योगदान दिया.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब वह 2013 में एसआरसीसी पहुंचे थे, तब वह विपक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने उस मंच का इस्तेमाल तत्कालीन केंद्र सरकार पर हमला करने या उसकी आलोचना करने के लिए नहीं किया.
- प्रधानमंत्री मोदी ने एसआरसीसी में कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर उसकी आर्थिक मजबूती को दर्शाती है.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आतंक फैलाने वाले लोग पीछे हटने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान कोई गलत हरकत करता है, तो भारत की सेना उसकी सीमा में घुसकर जवाब देती है.
- पीएम मोदी ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक अब शांति बढ़ी है. उन्होंने कहा कि माओवादी और नक्सली आतंक की कमर भी टूट चुकी है.
- मोदी ने कहा कि एक समय दुनिया भारत की नीतियों में सुस्ती और फैसले लेने में देरी की बात करती थी, लेकिन आज वही दुनिया भारत की तेज और सक्रिय नीतियों की चर्चा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन