महुआ मोइत्रा मामला: एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर लोकसभा में बहस, क्या TMC सांसद की जाएगी सदस्यता?

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव लाया गया है. एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप को गंभीर बताया गया है. लोकसभा में बीजेपी के विजय सोनकर ने एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की.
टीमएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में एथिक्स कमेटी ने लोकसभा में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद टीएमसी सांसदों ने सदन में भारी हंगामा किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. कमेटी ने रिपोर्ट में महुआ की संसद सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है. लोकसभा में बीजेपी के विजय सोनकर ने एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट पर इस समय लोकसभा में चर्चा हो रही है. अध्यक्ष ओम बिरला ने चर्चा के लिए आधे घंटे का समय दिया है. इस पर भी विपक्ष ने सवाल उठाया और समय बढ़ाने की मांग की.
मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने प्रस्ताव
एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव लाया गया है. एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप को गंभीर बताया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने संसद में अपने सांसदों की उपस्थिति को लेकर गुरुवार को व्हिप जारी किया.
BJP issues a line whip to all its MPs of Lok Sabha to be present in the house on 8th December 2023 as some very important legislative business will be taken up for discussion and to support the government's stand: BJP pic.twitter.com/mWFm6Cf7TR
— ANI (@ANI) December 7, 2023
एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा बोलीं- हमें अभी तक यह नहीं मिला
लोकसभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा संसद से बाहर चली गईं. उन्होंने कहा, हमें अभी तक यह नहीं मिला है. मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे अपना दोपहर का भोजन करने दो और वापस आने दो. जो भी होना है, दोपहर 2 बजे के बाद होगा.
बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
बीजेपी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 8 दिसंबर 2023 को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक लाइन व्हिप जारी किया है. पार्टी की ओर से कहा गया कि कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी और सरकार के रुख का समर्थन किया जाएगा.
Also Read: अधीर रंजन चौधरी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई पर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
महुआ मोइत्रा पर क्या है आरोप
दरअसल तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर उनको निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि महुआ ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में अदाणी ग्रुप और पीएम मोदी पर लगातार हमला बोला और इसी मुद्दे से जुड़े सवाल उठाए. दुबे ने आरोप लगाया था, इसके बदले बिजनेसमैन से महुआ को गिफ्ट्स मिले थे. महुआ पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने अपनी संसदीय आईडी का लॉगइन पासवर्ड व्यापारी के साथ शेयर किया था.
एथिक्स कमेटी ने 9 नवंबर को मोइत्रा के आरोपों पर निष्कासित करने की सिफारिश को स्वीकार किया था
समिति ने 9 नवंबर को अपनी एक बैठक में मोइत्रा को ‘पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने’ के आरोपों में लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली रिपोर्ट को स्वीकार किया था. समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था. इनमें कांग्रेस से निलंबित पार्टी सांसद परणीत कौर भी शामिल थीं. समिति के चार विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति नोट दिए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










