Weather Forecast: सितंबर में फिर दस्तक देगा मानसून! जानें अपने राज्य का हाल

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: A biker rides amid rains, in Mumbai, Saturday, Aug. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI08_19_2023_000084B)

Weather Forecast today live : उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा. मौसम विभाग की मानें, तो इस दिन झारखंड में हल्की बारिश के आसार हैं. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक आर्द्रता 51 प्रतिशत रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)146 दर्ज किया गया.

सितंबर में फिर दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

भारत में वर्ष 1901 के बाद से अगस्त में सबसे कम वर्षा दर्ज किए जाने के बाद दक्षिणपश्चिम मानसून सप्ताहांत पर फिर से सक्रिय हो सकता है और देश के मध्य व दक्षिणी राज्यों में बारिश ला सकता है. डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सितंबर में सामान्य वर्षा होने की संभावना है. महापात्र ने हालांकि कहा कि अगर सितंबर में ज्यादा बारिश होती भी है तो भी जून से सितंबर के सत्र के दौरान दर्ज की गई औसत वर्षा मौसम की सामान्य वर्षा से कम रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि अगस्त में वर्षा की कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति का बनना है.

बाढ़ से 105 गांव प्रभावित

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद मोरीगांव जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति है. जिले के कम से कम 105 गांव प्रभावित हैं और मोरीगांव जिले में 3059 हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूब गया है.

दिल्ली में दो दशक में सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब तक 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लिहाजा बीते दो दशक में अगस्त महीने में दूसरी बार सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने का अनुमान है. दिल्ली में बीते चार महीने में सामान्य से अधिक बारिश हुई. दिल्ली में बारिश अब तक 774 मिलीमीटर के वार्षिक औसत को पार कर चुकी है. हालांकि अगस्त में बारिश में भारी कमी दर्ज की गई है. इस महीने अब तक 91.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है.

केरल में बारिश का दौर फिर लौटा

केरल में करीब एक माह के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है और भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है. विभाग ने यह भी कहा कि कोट्टायम, पथनमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

मेक्सिको की खाड़ी में मजबूत हुआ इडालिया तूफान, फ्लोरिडा की तरफ बढ़ा

तूफान इडालिया के मेक्सिको की खाड़ी में मजबूत होने और भारी बारिश एवं बाढ़ का कारण बनने की आशंकाओं के बीच फ्लोरिडा के संवेदनशील तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अपना सामान बांधने और क्षेत्र छोड़ने का आदेश जारी किया गया. इडालिया ने मंगलवार को दोपहर तक श्रेणी-2 के तूफान का रूप अख्तियार कर लिया था और शाम तक प्रभावित क्षेत्रों में 165 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से हवाएं चलने लगी थीं. बुधवार को सुबह इसके श्रेणी-3 के तूफान में तब्दील होने का अनुमान है, जिसके तहत बिग बेंड क्षेत्र में 193 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिग बेंड वह क्षेत्र है, जहां फ्लोरिडा पैनहैंडल प्रायद्वीप की ओर मुड़ता है. इडालिया की दस्तक के बाद, पिछले साल आए ईयान तूफान से मची तबाही से निपट रहे फ्लोरिडा को बड़ा झटका लगने की आशंका है. (भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola