Weather Forecast: दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : उत्तर भारत के कई हिस्सों में गलन भरी शीत लहर का प्रकोप जारी है जिससे लोग कांप रहे हैं. दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर को देखते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि झारखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा. झारखंड और बिहार में भी ठंडी हवा चल रही है जिसने ठंड और बढ़ा दी है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें घने कोहरे, दिन में ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रहने का अनुमान है. हालांकि, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ दिनों के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

10 जनवरी तक दिल्ली समेत इन राज्यों में ठंड का रेड अलर्ट

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट और राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है. राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है. आरके जेनामनी ने कहा कि 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी.

हरियाणा-पंजाब में शीतलहर, हिसार में पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस

हरियाणा और पंजाब में रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा तथा ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. न्यूनतम तापमान जहां पिछले एक पखवाड़े से अधिकांश स्थानों पर सामान्य से नीचे चल रहा है. वहीं, अधिकतम तापमान में भी पिछले एक सप्ताह से तेजी से गिरावट आई है. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों में चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जो अधिकतर स्थानों पर 11 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड के साथ-साथ शीतलहर अपने प्रचंड रुप में है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. एमआईडी के पूर्वानुमान के मुातबिक, 8 जनवरी को उत्तर-पश्चिम के तमाम राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. साथ ही पंजाब, हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों घना कोहरा का कहर बरकरार रहने के आसार है.

घने कोहरे के कारण आज 480 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

रेलवे ने रविवार को कहा कि कोहरे के कारण 480 से अधिक रेलगाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण करीब 335 रेलगाड़ियों के आवागमन में देरी हुई, 88 ट्रेन रद्द कर दी गईं, 31 रेलगाड़ियों का मार्ग बदलना पड़ा और 33 रेलगाड़ियों की यात्रा को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया गया.

कोहरे के कारण 88 ट्रेन रद्द, 31 का मार्ग किया गया परिवर्तित

भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश के कई राज्यों में छाए घने कोहरे के कारण आज 88 ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि, 31 का मार्ग परिवर्तित किया गया और 33 की यात्रा गंतव्य से पहले समाप्त की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola