Weather Forecast: हिमाचल से ज्यादा ठंडी दिल्ली, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में क्या है हाल
Weather Forecast Updates Today : उत्तर भारत के कई हिस्सों में गलन भरी शीत लहर का प्रकोप जारी है जिससे लोग कांप रहे हैं. दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर के चलते शुक्रवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गयी. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि झारखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा. झारखंड और बिहार में भी ठंडी हवा चल रही है जिसने ठंड और बढ़ा दी है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
हिमाचल से ज्यादा ठंडी दिल्ली
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शनिवार को गलन भरी शीतलहर का प्रकोप रहा और राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली में आज सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री कम है और इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में
राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात चूरू में पारा शून्य डिग्री, जबकि, पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, करौली में 1.2 डिग्री, अंता में 1.6 डिग्री, वनस्थली में 1.7 डिग्री, बीकानेर में 2.0 डिग्री, अलवर में 2.4 डिग्री, धौलपुर में 2.6 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री और टोंक में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
हरियाणा और पंजाब में सर्दी का प्रकोप
हरियाणा और पंजाब में आज भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा तथा ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. इन दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा और दृश्यता घट गयी.
झारखंड में शीतलहर
राजधानी सहित अधिसंख्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस खूंटी का रिकॉर्ड किया गया. जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेसि दर्ज किया गया. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 10.8 डिग्री सेसि दर्ज किया गया है.
दिल्ली में गंभीर एयर क्वालिटी
कल शाम 5 बजे के बाद कुछ देर के लिए AQI के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद दिल्ली में स्टेज 3 लेवल के नियंत्रण उपाय लागू किए गए थे. नियंत्रित उपायों के कारण, AQI में सुधार हुआ और यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी तक ही सीमित रहा.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए