Live Updates

Tripura Election 2023: क्या है जनता के मन में ? हिंसा के बीच करीब 80 प्रतिशत मतदान, हिंसा की छिटपुट घटना

Updated:
विज्ञापन

Rajnagar: Voters show their identification cards as they wait in queues to cast their votes at a polling booth during the Tripura Assembly elections, in Rajnagar, Thursday, Feb. 16, 2023. (PTI Photo)(PTI02_16_2023_000005B)

Tripura Election 2023 Updates: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. मतदान केंद्रों पर EVM को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है. मतदान के दौरान हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता और वाम दल के दो पोलिंग एजेंट सहित कम से कम तीन व्यक्ति घायल हो गये. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला. चुनावी मैदान में मुख्य रूप से भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन, माकपा-कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं. वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी.

विज्ञापन

किसी बड़ी हिंसक घटना की सूचना नहीं

चुनाव आयोग ने कहा कि अबतक किसी बड़ी हिंसक घटना या उम्मीदवार या चुनाव एजेंट पर हमले या मतदाताओं को धमकाने, बम फेंकने , दोबारा चुनाव कराने या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं मिली है. जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 168 स्थानों से दोबारा मतदान कराने की मांग की गयी थी. आज 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए हुआ मतदान कुल मिलाकार शांतिपूर्ण रहा और अबतक कहीं से दोबारा मतदान की मांग नहीं की गयी है.

त्रिपुरा में ‘कुल मिलाकर हिंसा मुक्त’ रहा मतदान

निर्वाचन आयोग ने बताया कि त्रिपुरा में आज संपन्न मतदान ‘‘ कुल मिलाकर हिंसा मुक्त रहा’’ और सालों बाद ब्रू जनजाति के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पीटीआई ने जो खबर दी है उसके अनुसार, आयोग ने बताया कि वैकल्पिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ और अंतिम आंकड़े शुक्रवार को सामने आएंगे. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि आयोग से कहीं भी अबतक दोबारा मतदान कराने की मांग नहीं की गयी है.

मतदान के दौरान हिंसा

मतदान के दौरान हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता और वाम दल के दो पोलिंग एजेंट सहित कम से कम तीन व्यक्ति घायल हो गये. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला.

शाम 4 बजे तक करीब 81 प्रतिशत मतदान

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि त्रिपुरा में शाम 4 बजे तक करीब 81 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

69.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में गुरुवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच अपराह्न तीन बजे तक 28.13 लाख मतदाताओं में से कुल 69.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने दी.

त्रिपुरा में दोपहर तीन बजे तक रिकॉर्ड 69.96 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत की जानकारी दी है. अयोग के अनुसार त्रिपुरा में दोपहर तीन बजे तक रिकॉर्ड 69.96 फीसदी मतदान हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola