Rahul Gandhi: मानहानि मामले में जमानत मिलने के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी, 3 मई को अगली सुनवाई
Rahul Gandhi Defamation Case Updates: गुजरात सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अब 3 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी. वहीं, जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट आये हैं.
राहुल गांधी को फंसाया जा रहा
मानहानि मामले में सूरत सत्र न्यायालय की ओर से राहुल गांधी की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि राहुल गांधी को झूठे मामले में फंसाया गया है. वह लोगों के लिए लड़ रहे हैं और उन्होंने उन मोदी के बारे में बात की जो (देश से) भाग गए और लोगों का पैसा ले लिया.
15 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
सूरत सेशंस कोर्ट ने राहुल गांधी को 15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है. सजा पर कोर्ट ने स्टे देते हुए फिलहाल राहुल गांधी को जमानत दी है. इस मामले में सूरत कोर्ट ने शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी किया है.
13 अप्रैल तक जमानत
गुजरात सेशंस कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोर्ट रूम से बाहर निकल गये हैं. कोर्ट से बाहर निकलते समय राहुल ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया. कोर्ट से राहुल गांधी को 13 अप्रेल तक जमानत मिली है.
राहुल गांधी को जमानत
गुजरात सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अब 3 मई को मामले में अगली सुनवाई होगी.
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए