अदाणी मामले पर दिल्ली के जंतर-मंतर में यूथ कांग्रेस और NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Updated at : 06 Feb 2023 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
अदाणी मामले पर दिल्ली के जंतर-मंतर में यूथ कांग्रेस और NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

NSUI और भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर अदाणी विवाद के कारण एलआईसी और एसबीआई निवेशकों पर पड़ने वाले प्रभावों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और अदाणी समूह के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

विज्ञापन
undefined

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में अदाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन.

undefined

श्रीनिवास बी वी. ने कहा कि राहुल गांधी लगातार कहते आए है कि, जो भी हिंदुस्तान में होता है, उधर अदाणी समूह दिखाई देता है. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, विपक्ष सदन में अदाणी मामले पर चर्चा की मांग कर रहा है और केंद्र सरकार चर्चा से भाग रही है.

undefined

श्रीनिवास बी.वी ने कहा, अदाणी ग्रुप की धांधली से जुड़ी रिपोर्ट को आए 13 दिन हो गए हैं, पर सरकार की खामोशी अब भी बरकरार है, मोदी सरकार पर किसका दबाव है.

undefined

श्रीनिवास बी. वी. ने यह भी कहा कि बीजेपी ने सालों से विरोधियों को डराने व कई व्यापारिक घरानों को दंडित करने के लिए ईडी, सीबीआई, डीआरआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया है, ऐसे में अदाणी ग्रुप पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए क्या कार्रवाई हुई है.

undefined

अमेरिकी फाइनेंस रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद से ही अदाणी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola