कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के पीछे इस शख्स का बड़ा हाथ, जानें कौन हैं सुनील कानुगोलू

कर्नाटक में बड़ी जीत के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को श्रेय दिया जा रहा है. कोई जीत के पीछे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हाथ मान रहा है. लेकिन इस सूची में एक और नाम है, जिसने पर्दे के पीछे काम किया और कांग्रेस को विजय रथ पर सवार किया.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की और बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया. कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर इतिहास रच डाला है. भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटें हासिल की. कांग्रेस की इस धमाकेदार जीत के पीछे एक शख्स का बड़ी भूमिका रही है. जिसकी रणनीति ने बीजेपी को दक्षिण से बेदखल कर दिया.
सुनील कानुगोलू ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखी
कर्नाटक में बड़ी जीत के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को श्रेय दिया जा रहा है. कोई जीत के पीछे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हाथ मान रहा है. लेकिन इस सूची में एक और नाम है, जिसने पर्दे के पीछे काम किया और कांग्रेस को विजय रथ पर सवार किया. उस शख्स का नाम है सुनील कानुगोलू. यह वही शख्स हैं, जिसे कांग्रेस का प्रमुख रणनीतिकार बताया जा रहा है. उन्होंने तय किया कि कांग्रेस पार्टी को कैसे जनता से कनेक्ट किया जाए. उन्होंने बीजेपी की ओर से दिये जा रहे चुनावी भाषण का भी काट निकाला.
पिछले साल कांग्रेस के साथ जुड़े सुनील कानुगोलू
सुनील कानुगोलू पिछले साल ही कांग्रेस के साथ बतौर चुनावी रणनीतिकार जुड़े हैं. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने एक टास्क फोर्स तैयार की है, जिसमें सुनील को बतौर चुनावी रणनीतिकार शामिल किया गया. सुनील कानुगोलू इससे पहले DMK, AIADMK और BJP के साथ भी काम कर चुके हैं. बड़ी बात है कि कानुगोलू प्रशांत किशोर के साथ भी काम कर चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत दिलाने वाली टीम में सुनील कानुगोलू, प्रशांस किशोर के सबसे प्रमुख सहयोगी थे. कानूनगोलू मूल रूप से एक तेलुगु हैं, जिनकी जड़ें कर्नाटक में हैं और अब वे बेंगलुरु में रहते हैं. चेन्नई में पले-बढ़े हैं और एक व्यवसायी परिवार से हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










