सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद साईंबाबा और शनि शिंगणापुर में पूजा करेंगे उद्धव ठाकरे
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 May 2023 7:56 AM
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अविभाजित शिवसेना में विद्रोह के कारण राज्य में 2022 के राजनीतिक संकट पर अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाया. इसके बाद आज साईंबाबा और शनि शिंगणापुर में उद्धव ठाकरे पूजा करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र में पिछले साल जून में हुए सियासी उठापटक पर अपना फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया होता, तो वह उनके नेतृत्व वाली सरकार को बहाल करने पर विचार कर सकता था. कोर्ट के इस फैसले पर शिवसेना (यूटीबी) ने खुशी जाहिर की है. इस बीच पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज शिरडी में प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर और पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पास के शनि शिंगणापुर मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे.
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अविभाजित शिवसेना में विद्रोह के कारण राज्य में 2022 के राजनीतिक संकट पर अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंदिरों की यात्रा करेंगे. आपको बता दें कि पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने गुरुवार को सर्वसम्मति वाले अपने फैसले में कहा कि वह उद्धव ठाकरे नीत तत्कालीन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को बहाल नहीं कर सकता क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष जून माह में शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना ही पद से इस्तीफा दे दिया था. आदेश का मतलब है कि विद्रोह का नेतृत्व करने वाले एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
-राज्यपाल का फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला गलत था
-विश्वास मत का सामना किये बिना उद्धव ने दिया इस्तीफा, अब नहीं बना सकते मुख्यमंत्री
-16 बागी विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे का जल्द हो निपटारा
Also Read: महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: SC के फैसले से न किसी की हार, न किसी की जीत, शिवसेना के दोनों गुट मना रहे जश्न
शीर्ष अदालत ने विधायकों को अयोग्य करार देने के संबंध में स्पीकर के अधिकार से जुड़े फैसले को सात जजों की बड़ी पीठ को भेज दिया. ये बेंच रिव्यू करेगी कि अगर किसी स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पेश किया जाता है, तो क्या वह दलबदल कानून के तहत विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सभी मामलों में नहीं ले सकते.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










