ओडिशा रेल हादसा LIVE: बालासोर रेल हादसे की जांच में जुटी सीबीआई और रेलवे सुरक्षा आयोग
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हादसा इतना भीषण था की इसमें 278 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ो लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है. हादसे के बाद पटरियों का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है. बालासोर रेल हादसे की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है. ताजा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
दूसरे दिन जांच के लिए घटनास्थल पहुंची सीबीआई टीम
ओडिशा रेल दुर्घटना की जांच के लिए आज दूसरे दिन सीबीआई की टीम बालासोर के उस इलाके में गयी जहां दो जून को तीन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई थी.
फारुक अब्दुल्ला ने की जांच की मांग
एनसीपी के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि यह पता चलना चाहिए कि इसके लिए दोषी कौन है और उसे सजा दी जानी चाहिए.
बालासोर के बहनागा बाजार स्टेशन के लूप लाइन पर सेवा बहाल
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के बाद आज पहली बार भद्रक जिले के धामरा पोर्ट से लोड की गयी मालगाड़ी बालासोर के बहनागा बाजार स्टेशन की लूप लाइन से गुजरी. इस स्थान पर 2 जून को तीन ट्रेनों का दर्दनाक हादसा हुआ था.
दुर्घटना में 40 यात्रियों की करंट से मौत होने की आशंका
बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस से बरामद करीब 40 शवों पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं पाया गया है. माना जा रहा है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए