Delhi: मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग हटाने को लेकर भारी बवाल, लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ‍ खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
Delhi: मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग हटाने को लेकर भारी बवाल, लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ‍ खोला मोर्चा

New Delhi: Security personnel speak with locals protesting against the removal of a portion of a temple in Mandawali area of New Delhi, Thursday, June 22, 2023. (PTI Photo)(PTI06_22_2023_000080A)

DCP पूर्वी दिल्ली अमृता गुगुलोथ ने कहा, हमें PWD से सूचना मिली कि मंदिर के चारो तरफ लगी ग्रिल फुटपाथ का अतिक्रमण कर लगाई गई है. इसे हटाने के लिए हमसे सहायता मांगी गई, हमने सहायता दी है. ग्रिल को हटा दिया गया है. कानून व्यवस्था सामान्य है। ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं है.

विज्ञापन

दिल्ली के मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग को हटाने को लेकर लोगों ने भारी बवाल किया. लोगों ने विरोध प्रदर्शन तब शुरू किया, जब पुलिस प्रशासन शनि मंदिर के बाहर अवैध रेलिंग को तोड़ने पहुंची.

मंडावली में तनाव की स्थिति

लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन केवल रेलिंग को हटाने नहीं पहुंची, बल्कि मंदिर को ही वहां से हटाने की साजिश हो रही है. इधर पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मंदिर के बाहर लगे अवैध रेलिंग को ही हटाया जाएगा, मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. इधर बढ़ते तनाव की स्थिति को देखते हुए मंडावली में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. दिल्ली पुलिस के जवान मंडावली इलाके में घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां लोग विरोध कर रहे हैं.

मंदिर के चारो तरफ लगी ग्रिल हटा दिया गया, कानून व्यवस्था सामान्य : DCP पूर्वी दिल्ली

DCP पूर्वी दिल्ली अमृता गुगुलोथ ने कहा, हमें PWD से सूचना मिली कि मंदिर के चारो तरफ लगी ग्रिल फुटपाथ का अतिक्रमण कर लगाई गई है. इसे हटाने के लिए हमसे सहायता मांगी गई, हमने सहायता दी है. ग्रिल को हटा दिया गया है. कानून व्यवस्था सामान्य है। ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं है.

Also Read: दिल्ली में ‘लेटर वॉर’ जारी, LG की चिट्ठी का सीएम केजरीवाल ने दिया जवाब, बोले- जिम्मेदारी से बच रहे उपराज्यपाल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola