दिल्ली मर्डर केस: मजदूर है पीड़िता का पिता, मां को हत्या की बात पहले लगी झूठ, जानें पूरा मामला
Delhi Murder Case: पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को कई बार चाकू मारा गया, उसके सिर के टुकड़े भी किये गये. हम आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं. जानें दिल्ली में हुई हत्या के बाद कैसे पकड़ा गया आरोपी
Delhi Murder Case: दिल्ली के शाहाबाद मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. आरोपी साहिल को पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले पर पीड़िता की मां का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मेरे घर पर एक लड़की बताने आयी थी. मुझे उसकी बात झूठ लगी थी. मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी. तब तक वहां पुलिस आ गयी और मुझे वापस ले गयी. बाद में मैंने अपने पति को मामले की जानकारी दी. मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है.
इधर, शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी. मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था. उन दोनों के बीच क्या था? इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं. उन्होंने कहा कि कल पूछताछ में मुझे पता चला. मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था. मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके. मैं मजदूरी करता हूं.
#WATCH मेरे घर पर एक लड़की बताने आई थी। मुझे उसकी बात झूठ लगी थी। मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी। तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई। बाद में मैंने अपने पति को बताया। मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है: शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता की मां, दिल्ली pic.twitter.com/IiS97GNTAv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2023
आपको बता दें कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम साहिल है. मामले को लेकर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि साहिल एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था.
#WATCH मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं… pic.twitter.com/np6aI4QL2b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2023
दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गयी है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान की और मौके के पास मौजूद CCTV फुटेज को खंगाला. उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं. मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










