Breaking News: इमरान खान दे रहे हैं नवाज शरीफ को टक्कर, आज आएगा पाकिस्तान में हुए चुनाव का रिजल्ट
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
दहिसर में फायरिंग की जांच जारी
दहिसर में फायरिंग की घटना की जांच चल रही है जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मौके पर मौजूद है. मुंबई के डीसीपी जोन-11 दत्ता नलवाडे ने बताया, हमें फायरिंग की सूचना की जानकारी मिली और हम तुरंत मौके पर पहुंचे. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना की सभी पहलुओं पर जांच जारी है. सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं..
आज आएगा पाकिस्तान में हुए चुनाव का रिजल्ट
पाकिस्तान में हुए आम चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार देश भर के कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं. वे पंजाब प्रांत में भी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को कड़ी चुनौती दे रहे हैं, जो शरीफ का गढ़ माना जाता है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के दौरे पर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से हिंद महासागर पर केंद्रित दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शहर पर्थ की यात्रा करेंगे. जयशंकर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन के साथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.
लैंड फॉर जॉब स्कैम में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज
लैंड फॉर जॉब स्कैम में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज होनी है. मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियां मीसा और हेमा यादव पेश होंगी.
हल्द्वानी में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा, इंटरनेट भी बंद
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसे को ध्वस्त किए जाने के बाद हिंसा भड़की. स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए