Breaking News: मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू, मोबाइल सेवा और इंटरनेट बंद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं. जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं. केंद्र सरकार ने LGBTQIA+ समुदाय के मुद्दों पर गौर करने के लिए एक कमेटी गठित करने के लिए सहमत जताई है. जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके के पास हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

विज्ञापन

5 दिनों तक इंटरनेट और मोबाइल सेवा निलंबित

मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करते हुए बुधवार को जनजातीय समूहों की ओर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया. कई जिलों में आदिवासी समूहों की ओर से रैलियां निकालने के बाद बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने राज्य में अगले पांच दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट को निलंबित कर दिया है.

जेपी नड्डा ने की बैठक

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बेंगलुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई दिशानिर्देश दिए.

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला

रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ड्रोन हमले में मारने की कोशिश के बाद यूक्रेन पर रूस का हमला तेज हो गया है. कीब पर बुधवार को रूस ने बड़ा हमला किया. दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र पर रूसी अटैक में 16 लोगों की मौत हो गई है.

पीडीएफ) का 6 मई को एनपीपी में विलय

मेघालय के सीएम और एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने कहा है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) का 6 तारीख को एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) में विलय हो जाएगा.

चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस

चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक और स्टार प्रचारक बसनगौड़ा आर पाटिल को एक विपक्षी पार्टी के नेता के खिलाफ व्यक्तिगत हमले की टिप्पणी करने के साथ-साथ कांग्रेस विधायक प्रियांक खरगे को शिकायत प्राप्त करने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

बाढ़ से 109 लोगों की मौत

उत्तरी और पश्चिमी रवांडा में बाढ़ से कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई है. सरकारी रवांडा ब्रॉडकास्टिंग एजेंसी का हवाला देते हुए एएफपी ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola