Breaking News: खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालंपिक समिति को किया निलंबित
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालंपिक समिति को किया निलंबित
खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालंपिक समिति को निलंबित कर दिया है.
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत गोमागल गांव के पास जंगल में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक टीम शुक्रवार शाम को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
असम पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर पहुंच गए हैं. गुवाहाटी हवाई अड्डे पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीए��� हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की.
शिंदे गुट के नेता को गोली मारने वाले बीजेपी विधायक की कोर्ट में हुई पेशी
शिवसेना शिंदे गुट के नेता को गोली मारने के आरोपी बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और 2 अन्य आरोपियों को उल्हासनगर अदालत में लाया गया. दरअसल बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार को महेश गायकवाड़ (शिवसेना शिंदे गुट के नेता) को उल्हासनगर में गोली मार दी थी.
सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस निरीक्षक को लिखा पत्र
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मॉडल पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र लिखा है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए