Breaking News Live: IAF ने फ्रेंच नेवल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप चार्ल्स D गॉल के साथ अभ्यास में भाग लिया
Breaking News Live updates: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की आज झारसुगुड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद मौत हो गई. पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन के पोर्टलैंड प्लेस में अपने मुख्यालय में भारतीय प्रवासियों ने बीबीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए.
IAF ने फ्रेंच नेवल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप चार्ल्स डी गॉल के साथ द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लिया
IAF ने बॉम्बे हाई के पास पश्चिमी तट पर फ्रेंच नेवल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप चार्ल्स डी गॉल के साथ द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लिया. IAF ने Su-30MKI, AWACS और IL-78 ईंधन भरने वाले टैंकर के साथ भाग लिया, फ्रांसीसी नौसेना ने राफेल-एम और E2C हॉकआई के साथ भाग लिया. यह जानकारी IAF दक्षिण पश्चिमी कमान ने दी.
बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने की विजेता टीम भारत को पांच करोड़ के इनाम की घोषणा
भारतीय महिला अंडर19 टीम ने इतिहास रच दिया है. भारत ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता है. सीनियर महिला टीम तीन बार फाइनल में पहुंची जरूर लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पायी थी. अब ऐसे में बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने विजेता टीम भारत को पांच करोड़ के इनाम की घोषणा की है.
PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए