Breaking News: छत्तीसगढ़ मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सीएम साय के पास होंगे छह विभाग
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू क्षेत्र के मेंढर सेक्टर पर सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. हथियारों में विदेशी निशान वाली 3 पिस्तौलें, 6 मैगजीन, 9 मिमी गोला बारूद के 64 राउंड और 4 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं.
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों का बंटवारा कर किया तथा साय के पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, आबकारी और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण विभाग और विजय शर्मा को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
असम के भविष्य के लिए एक उज्ज्वल दिन- शाह
यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) की ओर से केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि आज का दिन असम के भविष्य के लिए एक उज्ज्वल दिन है. शाह ने कहा कि लंबे समय तक असम को हिंसा का सामना करना पड़ा और 2014 में पीएम मोदी के पीएम बनने के बाद, दिल्ली और पूर्वोत्तर के बीच अंतर को कम करने के प्रयास किए गए.
नीतीश कुमार का बड़ा बयान
बिहार के सीएम और जेडीयू के नये अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हमारे एजेंडे को आगे बढ़ाना कांग्रेस की मजबूरी है. उन्होंने कहा कि जातिगत सर्वे का देश में प्रचार होगा. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड से जनजागरण यात्रा की शुरूआत हो सकती है.
गरीबों का भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा है कि वो गरीबों का भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे. उन्होंने कहा है कि वो अपना सब कुछ लगा दूेंगे लेकिन गरीबों का भरोसा नहीं टूटने देंगे. टीवी न्यूज आज तक के मुताबिक इंडिया टूडे को दिए एक इंटव्यू में पीएम मोदी ने यह कहा है. पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों का विश्वास मुझे आगे बढ़ाता है और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. गारंटी की बात पर बाध्य हो जाता हूं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए गारंटी एक शब्द नहीं है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए