Breaking News: अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में आठ साल बच्चे समेत पांच की मौत
Breaking News Live updates: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से शनिवार को मुलाकात की. मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की अपील पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा मिली है, जिसे उन्होंने चुनौती दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं. आज श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला मामले में फैसला आना है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.
अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में आठ साल बच्चे समेत पांच की मौत
अमेरिकी राज्य टेक्सास के क्लीवलैंड में एक व्यक्ति ने राइफल लेकर अपने पड़ोसियों पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिससे आठ साल के एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रात में उस वक्त हुई जब मकान के पिछले हिस्से में गोलियां चला रहे व्यक्ति को उसके पड़ोसियों ने गोलीबारी बंद करने को कहा, क्योंकि वे उस वक्त सोने का प्रयास कर रहे थे. सैन जैसिंटो काउंटी के शेरिफ ग्रेग केपर्स ने कहा कि ह्यूस्टन से करीब 72 किलोमीटर उत्तर में क्लीवलैंड शहर में गोलीबारी की घटना के बाद अधिकारी 39 वर्षीय संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने गोलीबारी में एआर राइफल का इस्तेमाल किया.
हिमाचल प्रदेश में कनिष्ठ कार्यालय सहायक के पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) जेओए (आईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो के विशेष जांच दल ने दो और लोगों (एक भाई और एक बहन) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के मुताबिक ये आरोपी इस मामले की प्रमुख आरोपी उमा आजाद के पड़ोस में रह रहे थे. जब पेपर लीक का यह मामला सामने आया था, तब उमा आजाद तत्कालीन हिमाच�� प्रदेश कर्मचारी सेवा आयोग (एचपीएसएससी) में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत थीं.
शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा, NCERT के सिलेबस से हटाया नहीं गया डार्विन का सिद्धांत
शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने कहा कि डार्विन के सिद्धांत को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से हटाने का दावा भ्रामक है. जब छात्रों पर बोझ कम करने के लिए कोरोना के कारण पाठ्यक्रमों का सरलीकरण किया जा रहा था, तो कक्षा 10 तक डार्विन का सिद्धांत नहीं था. यदि कोई हो छात्र कक्षा 10वीं तक चाहता है, वह वही पढ़ सकता है. डार्विन का सिद्धांत अभी भी कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम में मौजूद है. इस तरह के भ्रामक दावे नहीं किए जाने चाहिए.
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हेरोइन का पैकेट बरामद
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया. एक अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के हरदो रतन गांव के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने गांव में खेत से पैकेट बरामद किया, जिसमें करीब 1.5 किलोग्राम मादक पदार्थ है. उन्होंने बताया कि पैकेट गेहूं की कटाई के बाद पराली की कटाई के दौरान मिला.
मुंबई की भिवंडी में इमारत ढही, नौ लोगों की बचाई गई जान, एक की मौत
ठाणे नगर निगम ने बताया कि मुंबई की भिवंडी में एक इमारत गिरी है और अब तक 9 लोगों को बचाया गया है. बचाव कार्य जारी है. उधर, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि भिवंडी में इमारत के मलबे में 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है. इसमें 9 को बचा लिया गया है, जिनमें से 8 का इलाज चल रहा है और एक की मौत हो गई है. आगे का बचाव अभियान जारी है.
राहुल गांधी मानहानि मामले में दो मई को होगी अगली सुनवाई
गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से 2 मई तक जवाब दाखिल करने के लिए सूरत सत्र न्यायालय के ‘मोदी उपनाम’ मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराने के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है. अगली सुनवाई मंगलवार 2 मई को होगी. इस दिन दोनों पक्ष अपनी अंतिम दलील पेश करेंगे.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए