Breaking News: कर्नाटक में लॉरी और कार के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नये संसद भवन का उद्घाटन किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के LNJP अस्पताल में पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की. उन्होंने पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर स्मारक डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का जारी किया. देश दुनिया की बड़ी खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

कर्नाटक में लॉरी और कार के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत

कर्नाटक के कोप्पल जिले में कार और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हुई. जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. सीएम सिद्धारमैया ने पीड़ितों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की.

मणिपुर के पश्चिम इंफाल में उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और लगायी आग

मणिपुर के पश्चिम इंफाल के उरिपोक इलाके में उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.

मणिपुर में वेनम ब्रिज को नुकसान पहुंचाने की हुई कोशिश, सेना ने पुल की मरम्मत की

मणिपुर में ताजा हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने वेनम ब्रिज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. सेना ने बताया, तीन पैनल को तोड़ दिया गया. हालांकि इसकी सूचना तुरंत निकटतम सैन्य टुकड़ी को दी गयी. बाद में घटना स्थल पर पहुंच कर सेना के जवानों ने पुल की मरम्मत की.

मुंबई के दादर में वंचित बहुजन अघाड़ी के युवा अध्यक्ष परमेश्वर रणशूर पर जानलेवा हमला

मुंबई के दादर इलाके में वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के मुंबई युवा अध्यक्ष परमेश्वर रणशूर पर 4 अज्ञात लोगों ने चाकू और रॉड से हमला कर दिया. हमले में पार्टी नेता गौतम हरल भी घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम में पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम में पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली वंदे भारत पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और असम में गुवाहाटी के बीच चलेगी.

केरल के कन्नूर स्थित चेलोरा ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया

केरल कन्नूर के चेलोरा ट्रेंचिंग ग्राउंड में आज सुबह आग लग गई. दमकल की तीन गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola