Breaking News Live: राजस्थान के भरतपुर में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

राजस्थान के भरतपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि यह घटना शाम को अटलबंद थाना क्षेत्र के हीरादास बस अड्डे के पास की है जब तीन आरोपी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और अजय झामरी (23) को गोली मार दी.

दिल्ली सरकार ने वन और वन्यजीव की रक्षा के लिए पोर्टल की शुरुआत की

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने वन एवं वन्यजीव अभयारण्य के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करने के वास्ते रविवार को एक पोर्टल की शुरुआत की. मंत्री को उद्धृत करते हुए जारी एक बयान के अनुसार, इससे लोगों को यह जानकारी होगी की कौन से क्षेत्र संरक्षण के लिए निर्दिष्ट हैं और दिल्ली के निवासी इनके संरक्षण में योगदान दे सकते हैं. यह पोर्टल संरक्षित वन क्षेत्र, रिजर्व वन क्षेत्र, वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव विभाग की प्रशासनिक चारदीवारी आदि के बारे में विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध कराता है. बाद में, इस पोर्टल पर अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

इंफाल में अज्ञात लोगों ने तीन मकान जलाए, पुलिसकर्मियों की बंदूकें छीनी

मणिपुर की राजधानी इंफाल के न्यू लाम्बुलाने इलाके में रविवार दोपहर अज्ञात लोगों ने खाली पड़े तीन मकानों में आग लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया. अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, लोग मौके पर एकत्र हो गए और इलाके में तैनात राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों से उन्हें क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की.

मुंबई के एक होटल में लगी आग, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रविवार को एक होटल में आग लगने से कई लोग झुलस गए. इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है जबकि 5 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है. जानकारी यह भी है कि दमकल की कई गाड़ियां मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने B20 बिजनेस समिट को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने B20 बिजनेस समिट को संबोधित किया. उन्होंने कहा, यह उत्सव भारत के विकास को गति देने के लिए है. यह उत्सव नवप्रवर्तन के बारे में है. यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी लोगों के की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है.

दिल्ली के शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के दीवार पर लिखे गये खालिस्तान समर्थक नारे

दिल्ली के शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गये. जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आयी और उसे मिटाई गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola