Breaking News: गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, जामनगर में रोड शो
Breaking News Live
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, जामनगर में रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत जामनगर से की है. जहां उन्होंने रोड शो किया. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी रविवार को कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 रद्द
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 रद्द कर दी गई. अगले 6 महीनों के भीतर परीक्षा फिर से आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं.
पिछली कांग्रेस सरकार ने हमें गरीबों के घर बनाने से रोका, छत्तीसगढ़ के लोगों से बोले पीएम मोदी
‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल से बकाया बोनस दिया गया है. पिछली कांग्रेस सरकार हमें गरीबों के घर बनाने से रोक रही थी. वे गरीबों के के कामों में रोड़ा लगाते थे. उन्होंने कहा कि हम ‘हर घर जल’ योजना को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. मैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ‘महतारी वंदना’ योजना के लिए बधाई देना चाहता हूं. आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी’.
राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज फिर से शुरू हो चुकी है. इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं हैं.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए