Live Updates

Breaking News: अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन

Published by :Pritish Sahay
Published at :24 Apr 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन

Breaking News

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नये क्रेडिट कार्ड जारी करने और ग्राहकों को जोड़ने पर लगायी पाबंदी

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिये नये क्रेडिट कार्ड जारी करने, नये ग्राहकों को जोड़ने पर पाबंदी लगायी. आरबीआई ने कोटक बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में कमी को लेकर यह कार्रवाई की है.

मुंबई में 40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में 3 से 4 लोग गिरे, 3 को बचाया गया

मुंबई के मलाड इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के लगभग 40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में लगभग 3-4 लोग गिर गए. बीएमसी ने बताया, 3 लोगों को बचा लिया गया है और ट्रॉमा केयर अस्पताल भेजा गया है.

RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नये क्रेडिट कार्ड जारी करने और ग्राहकों को जोड़ने पर लगायी पाबंदी

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिये नये क्रेडिट कार्ड जारी करने, नये ग्राहकों को जोड़ने पर पाबंदी लगायी. आरबीआई ने कोटक बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में कमी को लेकर यह कार्रवाई की है.

यूपी के अंबेडकर नगर में शादी पार्टी में खाना खाने के बाद 70 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 70 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए.

सभी मुस्लिम ओबीसी में शामिल

कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल किया है. राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने यह जानकारी दी है. कर्नाटक सरकार के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक के मुसलमानों की सभी जातियों और समुदायों को राज्य सरकार के तहत रोजगार और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के लिए ओबीसी की सूची में शामिल किया गया है. श्रेणी II-बी के तहत, कर्नाटक राज्य के सभी मुसलमानों को ओबीसी माना गया है.

AAP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में उन्हें इंसुलिन दिए जाने पर विवाद को लेकर आप नेताओं, कार्यकर्ताओं और उसके डॉक्टरों के विंग ने विरोध प्रदर्शन किया.

मुसुनुर टोल प्लाजा में भीषण हादसा

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में कवाली ग्रामीण मंडल में बड़ा हादसा हुआ है. यहां के मुसुनुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने एक लॉरी को टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय कार सवार तमिलनाडु के चेन्नई से लौट रहे थे.

Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola