Breaking News: कांग्रेस अध्यक्ष ने MCD में कांग्रेस पार्टी के नेता और अन्य पार्षदों को पत्र लिखकर दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों के नाम रखे गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया. भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और बाबा महाकाल की भस्म आरती की. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनायी जा रही है. अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ‘लूनर न्यू ईयर’ (चंद्र नववर्ष) का जश्न मनाये जाने के बाद बंदूकधारी ने गोलीबारी कर 10 लोगों की हत्या कर दी.

विज्ञापन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने MCD में कांग्रेस पार्टी के नेता और अन्य पार्षदों को पत्र लिखकर दिया निर्देश

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने एमसीडी में कांग्रेस पार्टी के नेता और अन्य पार्षदों को पत्र लिखकर कहा है कि वे शपथ समारोह के लिए सदन में उपस्थित हो सकते हैं, लेकिन जैसा कि पार्टी द्वारा तय किया गया है कि मेयर, उप महापौर और स्थायी समिति के मतदान में कोई नगरपालिका पार्षद हिस्सा नहीं लेगा.

प्रोफेसर भारत भास्कर आईआईएम अहमदाबाद के नये निदेशक बने

प्रोफेसर भारत भास्कर अहमदाबाद में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के नये निदेशक नियुक्त किए गए हैं. संस्थान ने सोमवार को इसकी घोषणा की. उनकी नियुक्ति एक मार्च से पांच साल की अवधि के लिए है. भास्कर फिलहाल आईआईएम लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी और प्रणाली के प्रोफेसर हैं. अंतरिम रूप से प्रशासक बोर्ड ने प्रोफेसर अरिन्दम बनर्जी को फरवरी के लिए प्रभारी निदेशक नियुक्त किया था.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है.

सीएम एमके स्टालिन पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा सदस्य जगदीशन गिरफ्तार 

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के एक भाजपा सदस्य जगदीशन को सीएम एमके स्टालिन पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आईपीसी की धारा 294(बी),153(ए)1(बी), 505(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज हुआ है. यह जानकारी पुलिस ने दी है.

SC ने अनिल देशमुख को जमानत देने के हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जमानत देने के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार किया है.

त्रिपुरा में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने जाएंगे तीन विशेष पर्यवेक्षक

निर्वाचन आयोग के तीन विशेष पर्यवेक्षक त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के वास्ते आज यानी सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य में पहुंचेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola