Breaking News: जगदीप धनखड़ ने खरगे को लिखा पत्र, सांसदों के निलंबन पर चर्चा के लिए किया आमंत्रित
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
जगदीप धनखड़ ने खरगे को लिखा पत्र, सांसदों के निलंबन पर चर्चा के लिए किया आमंत्रित
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा. उन्होंने खरगे को सांसदों के निलंबन पर चर्चा के लिए 25 दिसंबर को समय निकालने के लिए कहा. पत्र में धनखड़ ने लिखा, यदि आप बातचीत के लिए समय निकालेंगे तो मैं आभारी रहूंगा.
कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, पायलट को छत्तीसगढ़ की कमान, अविनाश पांडे यूपी कांग्रेस के प्रभारी
कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह अविनाश पांडे को प्रभारी बनाया गया है. दूसरी ओर सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया. सचिन को महासचिव भी बनाया गया है. रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे.
पुंछ में आतंकी घटना में तीन नागरिकों की मौत, मुआवजे की घोषणा
जम्मू-कश्मीर सरकार ने बताया, पुंछ जिले के बफलियाज में कल तीन नागरिकों की मौत की खबर आई थी. मेडिको-कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और इस मामले में उचित प्राधिकारी द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सरकार ने प्रत्येक मृतक के लिए मुआवजे की घोषणा की है. इसके अलावा सरकार ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की भी घोषणा की है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए