Live Updates

Breaking News Live: पुलिस ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इंकार किया और कहा, “हम इस समय आदेश पर रोक नहीं लगा सकते हैं”. दिल्ली नगर निकाय के डिप्टी मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद ने जीत दर्ज कर ली है. निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने बुधवार को साहिल गहलोत को सात दिन की पुलिस हिरासत के बाद 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. देश-दुनिया की खबरों से जुड़ने के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.

विज्ञापन

पुलिस ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया

गुप्त जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन में पुलिस ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया. 112 ग्राम हेरोइन, 50000 रुपये नकद, 2 बाइक, 3 फोन और 8 एटीएम कार्ड इन ड्रग पेडलर्स से लैटुमखरा क्षेत्र से जब्त किए गए थे.

असम के सोनितपुर में तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

असम के सोनितपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे चरिदुआर थाना क्षेत्र के भालुकपुंग चौकी पर एक वाहन से 575 किलोग्राम गांजा जब्त किया. कार अरुणाचल प्रदेश से असम के उदलगुरी जा रही थी.

‘हमने चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा’, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा चुनाव आयोग के फैसले पर रोक नहीं लगाया गया है. ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले एक फैसला दिया था. यह एक उदाहरण है कि कैसे एक संस्था का दुरुपयोग किया जा सकता है. हमने चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा. बालासाहेब ठाकरे ने अपने आखिरी दिनों में कहा था कि उनके बाद उद्धव ठाकरे को शिवसेना की जिम्मेदारी दी जाएगी.

आप उम्मीदवार आले मोहम्मद चुने गए नए डिप्टी मेयर, बीजेपी के कमल बागड़ी को दी मात

दिल्ली नगर निकाय के डिप्टी मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद ने जीत दर्ज कर ली है. बता दें कि बीजेपी के कमल बागड़ी को 116 वोट मिले वहीं, आले मोहम्मद को 147 वोट मिले है. इसी के साथ आले मोहम्मद नए डिप्टी मेयर चुने गए है.

शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत, चुनाव आयोग के फैसले को SC से रोक नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम एकनाथ शिंदे को “शिवसेना” पार्टी के नाम और “धनुष और तीर” के चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ उद्धव ठाकरे द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई शुरू करते हुए चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों खेमे को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस दिया है और जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इंकार किया और कहा, “हम इस समय आदेश पर रोक नहीं लगा सकते हैं”. SC ने स्पष्ट किया कि उद्धव ठाकरे खेमा कानून के अन्य उपायों का पालन कर सकता है यदि कोई कार्रवाई की जाती है जो चुनाव आयोग के आदेश पर आधारित नहीं है. SC ने मामले को 2 हफ्ते बाद लिस्ट किया और जवाब मांगा है.

निक्की यादव हत्याकांड में आरोपी साहिल गहलोत को कोर्ट ने भेजा 12 दिनों की पुलिस हिरासत में

निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने बुधवार को साहिल गहलोत को सात दिन की पुलिस हिरासत के बाद 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस हिरासत के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. उसे 14 फरवरी को निक्की यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola