Live Updates

Breaking News: चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को आवंटित किया चुनाव चिह्न

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को आवंटित किया चुनाव चिह्न

भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार को ‘मैन ब्लोइंग तुरहा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया.

महाराष्ट्र के सीएम मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ी, हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर की निगरानी में हैं.

ओडिशा के जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन में लगी आग

ओडिशा में ढेंकनाल जिले के जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन के गोबिंदपुर के पास एक ट्रेन के इंजन में आग लग गई. ट्रेन में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं. आग की घटना के बाद इलाके में बिजली कनेक्शन बंद कर दिया गया है. साथ ही उस रूट पर ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया. यह जानकारी अग्निशमन अधिकारी, ढेंकनाल प्रशांत ढल ने दी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिलेगी Z प्लस की सुरक्षा

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की खतरे की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी. सीआरपीएफ उन्हें सुरक्षा कवर मुहैया कराएगी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिलेगी Z प्लस की सुरक्षा

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की खतरे की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी. सीआरपीएफ उन्हें सुरक्षा कवर मुहैया कराएगी.

पंजाब विधानसभा का बजट बजट सत्र 1 से 15 मार्च तक, 5 को पेश होगा बजट

पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से 15 मार्च तक बुलाने के लिए बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी. राज्य का बजट पांच मार्च को पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. मंत्रिमंडल की बैठक का विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा का बजट सत्र एक से 15 मार्च तक बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पांच मार्च को पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बजट सत्र एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चार मार्च को और बजट पर चर्चा छह मार्च को होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola