ePaper
Live Updates

Breaking News Live: मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई

Updated at : 21 Jun 2023 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News Live: मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई

Breaking News Live Updates: दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस को आज एक ऐसे व्यक्ति की दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं, जिसने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी. दिल्ली पुलिस ने कहा, कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम तैनात की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक मौके पर कहा, योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन गया है. आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:44 PM. 21 Jun 2310:44 PM. 21 Jun

मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई 

मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक 24 जून दोपहर 3 बजे से बुलाई गई है.

10:09 PM. 21 Jun 2310:09 PM. 21 Jun

गुरुग्राम में रामनवमी जुलूस में तलवार लहराने के मामले में एक गिरफ्तार

रामनवमी जुलूस में तलवारें लहराने के मामले में बुधवार को गुरुग्राम एक हिंदू दक्षिणपंथी नेता कुलभूषण भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया. रामनवमी जुलूस में कुछ लोगों ने यहां एक मस्जिद के पास तलवारें लहराई थीं. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत दे दी गई. पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा.

10:09 PM. 21 Jun 2310:09 PM. 21 Jun

मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे के काफिले से अतिरिक्त वाहन हटाया

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त वाहन हटा लिये हैं. शिवसेना (यूबीटी) के एक अधिकारी ने दावा किया कि उपनगर बांद्रा में स्थित ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर भी सुरक्षाकर्मियों की तादाद कम कर दी गई है, लेकिन पुलिस ने कहा कि सुरक्षा प्राप्त किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा का स्तर कम नहीं किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के सुरक्षा काफिले के लिए एक-एक अतिरिक्त गाड़ी उपलब्ध कराई थी. उन्होंने बताया कि इन अतिरिक्त गाड़ियों को हटा लिया गया है. हालांकि उन्होंने ऐसा करने का कोई कारण नहीं बताया है.

10:09 PM. 21 Jun 2310:09 PM. 21 Jun

मोदी सरकार ने पशुधन और और पशुधन उत्पाद विधेयक का मसौदा लिया वापस

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने पशु कल्याण से जुड़ी संवेदना और भावनाओं का इजहार करने वाले प्रत्यावेदन मिलने के बाद पशुधन और पशुधन उत्पाद (आयात और निर्यात) विधेयक का मसौदा वापस ले लिया है. मंत्रालय ने सात जून, 2023 को इस विधेयक का मसौदा जारी करते हुए इस पर सार्वजनिक टिप्पणी एवं सुझाव मांगे थे. इस मसौदा विधेयक में भारत से जीवित पशुओं के निर्यात को विनियमित करने का प्रावधान किया गया था.

10:09 PM. 21 Jun 2310:09 PM. 21 Jun

डीआरडीओ वैज्ञानिक मामले में एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंट को बनाया सह-आरोपी

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पुणे की अदालत को सूचित किया है कि उसने एक पाकिस्तानी महिला एजेंट को एक मामले में सह-आरोपी बनाया है, जिसने कथित तौर पर डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को मोहपाश में फंसाया था. कुरुलकर पुणे में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला के निदेशक थे. एटीएस ने उन्हें तीन मई को पाकिस्तानी खुफिया महिला एजेंट को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. सूत्रों ने कहा कि महिला जारा दासगुप्ता के छद्म नाम से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रही थी और वह कुरुलकर के संपर्क में थी.

10:09 PM. 21 Jun 2310:09 PM. 21 Jun

बनवारीलाल पुरोहित ने कहा, जब तक पंजाब में रहूंगा, हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करूंगा

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुझे हेलीकॉप्टर दिया गया है. मैंने इसे सरकारी काम के लिए इस्तेमाल किया न कि निजी इस्तेमाल के लिए और सीमावर्ती इलाके का दौरा किया, जिसमें पंजाब के अधिकारी भी मेरे साथ थे. अब मैंने घोषणा की है कि जब तक मैं पंजाब में हूं, मैं पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करूंगा.

10:09 PM. 21 Jun 2310:09 PM. 21 Jun

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिया बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा की जांच का जिम्मा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर भड़की हिंसा की घटनाओं की सीबीआई जांच का निर्देश दिया.

5:17 PM. 21 Jun 235:17 PM. 21 Jun

इंजन में खराबी की वजह से इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इंजन में खराबी के कारण लौटी इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई. विवरण की प्रतीक्षा है.

2:54 PM. 21 Jun 232:54 PM. 21 Jun

जी-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित

जी-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और पर्यटन के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है.

2:54 PM. 21 Jun 232:54 PM. 21 Jun

अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल के राज्यपाल को लिखा पत्र

अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर गुहार लगाई है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करने चाहिए.

1:20 PM. 21 Jun 231:20 PM. 21 Jun

भारत ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर महिला एमर्जिंग एशिया कप जीता

श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप की फिरकी के जादू से भारत ने बुधवार को यहां बांग्लादेश को फाइनल में 31 रन से हराकर महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 खिताब जीत लिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 127 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया और फिर श्रेयंका (13 रन पर चार विकेट) और मन्नत (20 रन पर तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया.

1:20 PM. 21 Jun 231:20 PM. 21 Jun

कर्नाटक के बीदर में दूषित पानी पीने से 20 लोग बीमार

कर्नाटक के बीदर के कराक्याला गांव में दूषित पानी पीने से करीब 20 लोग बीमार पड़ गए. तालुक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है.

1:20 PM. 21 Jun 231:20 PM. 21 Jun

पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी

दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस को आज एक ऐसे व्यक्ति की दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं, जिसने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी. दिल्ली पुलिस ने कहा, कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम तैनात की गई है.

1:20 PM. 21 Jun 231:20 PM. 21 Jun

तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से SC का इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में ले जाने और उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर विचार करने की अनुमति देने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया. हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 4 जुलाई को सुनवाई करेगा.

1:20 PM. 21 Jun 231:20 PM. 21 Jun

तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री वी सेंथिल बालाजी की हुई बाईपास सर्जरी

तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री वी सेंथिल बालाजी की कावेरी अस्पताल में हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी हुई. अस्पताल की ओर से बताया गया कि उनकी हालत स्थिर है.

1:20 PM. 21 Jun 231:20 PM. 21 Jun

मुंबई में 16 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

मुंबई में उद्धव ठाकरे के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. कुल 16 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है.

1:20 PM. 21 Jun 231:20 PM. 21 Jun

हिमाचल प्रदेश में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे हैं. राज्य में मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं.

10:20 AM. 21 Jun 2310:20 AM. 21 Jun

सीएम केजरीवाल ने विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र

दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 23 जून की पटना बैठक से पहले केंद्र के अध्यादेश पर विपक्षी नेताओं को पत्र लिखा है. अपने पत्र में सीएम केजरीवाल ने विपक्षी दलों से सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा का अनुरोध किया है.

8:59 AM. 21 Jun 238:59 AM. 21 Jun

हैदराबाद में फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, 8 लोग घायल

तेलंगाना: हैदराबाद के एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का स्लैब गिर गया. हादसे में 8 लोग घायल हो गये.

8:59 AM. 21 Jun 238:59 AM. 21 Jun

टेस्ला भारत में जल्द करेगा काम, पीएम मोदी से मिलने के बाद एलन मस्क की बड़ी घोषणा

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद ट्विटर और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा, मैं अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहा हूं. मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से संभव होते ही जल्द से जल्द टेस्ला भारत में काम करेगा. मैं PM मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करेंगे. भारत में बड़ा निवेश होने की संभावना है.

8:59 AM. 21 Jun 238:59 AM. 21 Jun

जेपी नड्डा का 24 जून का बिहार दौरा टला, अमित शाह 29 जून को जाएंगे मुंगेर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 24 जून को होने वाला बिहार दौरा टल गया है. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को मुंगेर का दौरा करेंगे.

8:59 AM. 21 Jun 238:59 AM. 21 Jun

ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका फालू और उनके परिवार से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फालू (फाल्गुनी शाह) और उनके परिवार से मिले.

8:59 AM. 21 Jun 238:59 AM. 21 Jun

आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा

आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा. इस मौके पर कई दिग्गजों ने योग के महत्व को बताया और योग भी किया.

7:04 AM. 21 Jun 237:04 AM. 21 Jun

पीएम मोदी बोले- योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक मौके पर कहा, योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola