Live Updates

Breaking News: राजस्थान में सीएम भजनलाल ने लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

राजस्थान में सीएम भजनलाल ने लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाया

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर एयरपोर्ट से अपने आवास लौटते समय जयपुर में एक लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाया. मालूम हो सीएम ने इसकी घोषणा आज ही की थी.

315 से 340 रुपये प्रति क्विंटल हुआ गन्ना, मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात

किसान आंदोलन के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की. कैबिनेट में गन्ना की कीमत 315 से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी गई. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की दी.

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच, कुल्लू प्रशासन ने पर्यटकों के लिए यात्रा सलाह जारी की है. डीसी कुल्लू, तोरूल एस रवीश कहते हैं, पिछले चार दिनों से मनाली में बारिश और बर्फबारी हो रही है. इस वजह से नेहरू कुंड के बाद वाहनों को रोक दिया गया है. केवल 4×4 वाहनों को अनुमति है.

किसानों ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली कूच रोका

किसानों ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली कूच रोक दिया है. किसान नेता ने कहा, शुक्रवार को आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा. किसान नेताओं ने कहा, सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही है. मालूम हो किसान और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता असफल रही है. पांचवें दौर के लिए किसानों को आमंत्रित किया गया है.

अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर पलटने से लगी भीषण आग

गुजरात के वलसाड जिले के वाघलधारा गांव के पास अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैंकर पलटने से आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची.

RSS की वार्षिक आम बैठक 15, 16 और 17 मार्च को

RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक आम बैठक 15, 16 और 17 मार्च को नागपुर में होगी. इसकी जानकारी अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर ने दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola