Live Updates

Breaking News: 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इसको लेकर आदेश जारी कर दी गई है. मालूम हो 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी.

दिल्ली एम्स में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी

अयोध्या राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा पर एम्स दिल्ली 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रखेगा.

23 जनवरी को गुजरात दौरे पर जाएंगे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर फोकस

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं. अपने दौरे में नड्डा लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे.

पीएम मोदी ने रामेश्वरम में की अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री ने समुद्र में पवित्र डुबकी भी लगाई.

‘फर्जी खबरों के प्रसार से बचें’, भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी सलाह

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी की है और अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में गलत, झूठी और फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने की सलाह दी है. मंत्रालय ने विशेष तौर पर समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक सलाह जारी की है.

चीन में आग लगने की दो दुर्घटनाओं में 21 लोगों की मौत

चीन में आग लगने की दो घटनाओं में स्कूली छात्रों समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहली घटना में हेनान प्रांत के यानशानपु गांव में शुक्रवार रात को यिंगकाई स्कूल में आग लगने से 13 छात्रों की मौत होने की पुष्टि हुई है. स्थानीय दमकल विभाग को शुक्रवार रात लगभग 11 बजे स्कूल में आग लगने की सूचना मिली. एक अन्य घटना में शनिवार सुबह पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत की चांगझोऊ सिटी में एक प्रोडक्शन वर्कशॉप में विस्फोट के बाद आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गयी. जिले के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, विस्फोट तड़के हुआ. हादसे में आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola