Live Updates

Breaking News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल के घऱ पहुंची दिल्ली पुलिस- सूत्र

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची. पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी की ओर से बीजेपी पर AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप के सिलसिले में नोटिस देने पहुंचे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली पुलिस ने सबूत देने को कहा है.

समुद्री डकैती के प्रयास भारतीय नौसेना ने किया विफल

भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पूर्व के पास समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया है. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना ने ईरानी और पाकिस्तानी नागरिकों को भी कैद से छुड़ा लिया है.

हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित फैक्ट्री में भीषण आग

हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक परफ्यूम फैक्ट्री में लग गया. घटना में कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही फंसे हुए हैं. आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक19 घायलों सहित 41 लोगों को अबतक बचाया गया है.

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में भीषण आग

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मोबिलिटी वैश्विक प्रदर्शनी में शामिल हुए. कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, आने वाले वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 10 साल में देश में करीब 12 करोड़ गाड़ियां की बिक्री हुई. जबकि 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है. 10 साल पहले लगभग 2000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे थे और अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में यात्री वाहनों में लगभग 60 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है.

यूसीसी के ड्राफ्ट की शिफारिशें

उत्तराखंड में यूसीसी के ड्राफ्ट की शिफारिशें सामने आयी हैं. शिफारिशों के तहत विवाह का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा. बहुविवाह पर रोक लगाई जाएगी. पति-पत्नी को तलाक के समान अधिकार मिलेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola