Live Updates

Breaking News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सभी केंद्रीय सरकारी ऑफिस आधे दिन के लिए बंद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद

केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन बंद रखने की घोषणा की है.

ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल के दूसरे दौर में हारे भारत के सुमित नागल

भारत के सुमित नागल ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल के दूसरे दौर में चीन के जुंगचेंग शांग से चार सेटों में हार गए.

यह नोटिस एक राजनैतिक षड्यंत्र, ईडी के समन पर बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED ने मुझे चौथा नोटिस भेजा है… यह सभी नोटिस अवैध और अमान्य हैं. यह नोटिस एक राजनैतिक षड्यंत्र के तहत भेजे जा रहे हैं. यह जांच दो साल से चल रही है, दो साल में इन्हें कुछ नहीं मिला. लोकसभा चुनाव के दो महीने पहले अचानक मुझे नोटिस भेजकर क्यों बुलाया जाता है? भाजपा ED को चला रही है. इनका मकसद है कि यह सब करके केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोको.

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में LoC पर लैंडमाइन विस्फोट में एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में LoC पर लैंडमाइन विस्फोट में एक जवान के शहीद होने की खबर है. वहीं एक जवान घायल हुआ है.

पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की.

ED के चौथे समन पर भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए

ED के चौथे समन पर भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए. उन्होंने जवाब में लिखा कि इनका मकसद गिरफ्तार करना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola