Live Updates

Breaking News: यूएई और कतर का दौरा कर भारत लौटे पीएम मोदी, भव्य स्वागत

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

यूएई और कतर का दौरा कर भारत लौटे पीएम मोदी, भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई की दो दिवसीय यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं. पीएम ने कतर का भी दौरा किया.

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को आईसीयू से कमरे में शिफ्ट किया गया

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को आईसीयू से कमरे में शिफ्ट किया गया. बुधवार को बशीरहाट में पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में सुकांत मजूमदार घायल हो गए थे. घायल होने के बाद मजूमदार को बशीरहाट बहु-सुविधा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

दिल्ली के अलीपुर मुख्य बाजार में लगी आग में तीन लोगों की मौत

दिल्ली के अलीपुर, नरेला के मुख्य बाजार में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है. यह जानकारी अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने दी.

पीएम मोदी कल राजस्थान के बीकानेर में 300 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के बीकानेर जिले में 300 मेगावाट के बरसिंगसर सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखेंगे.

दिल्ली के नरेला में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

कतर से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

यूएई और कतर दौरा समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रवाना हो गए हैं. यूएई में दो दिन बिताने के बाद पीएम मोदी कतर पहुंचे थे.

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने अजित पवार गुट को मान्यता दी, बताया असली NCP

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने फैसला किया कि अजीत पवार गुट ही ‘असली एनसीपी’ राजनीतिक पार्टी है.

सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार ने आज उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल का दौरा किया.

जेपी नड्डा ने गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. इसके साथ ही डॉ जशवंतसिंह सलामसिंह परमार और मयंकभाई ढोलकिया ने गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया.

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से दिया इस्तीफा

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, राजनीति मेरे लिए नहीं है, यहां पर अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको उसका प्रचार करना होता है. राजनीति के साथ-साथ मैं अभिनेत्री के रूप में भी कार्य करती हूं, मेरा दायित्व दोनों तरफ एक समान है, अगर कोई राजनीति में आता है तो आप काम करें या न करें आपको भला-बुरा कहा जाता है… मुझे जो परेशानी है उसे लेकर मैंने ममता बनर्जी से बात की है. जिस पार्टी ने मुझे आगे आने का मौका दिया मैं अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले देना चाहती हूं. 2022 में भी मैंने एक बार अपने सांसद पद से इस्तीफे को लेकर दीदी से बात की थी, तब उन्होंने इसे नामंजूर कर दिया था… दीदी जो कहेंगी उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया को पूरा करूंगी.

प्रधानमंत्री मोदी बोले- कतर के साथ हमारे रिश्ते मजबूत हो रहे

कतर दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत और कतर के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं. मालूम हो यूएई के दो दिवसीय दौरे की समाप्ति के बाद पीएम मोदी बुधवार रात कतर के लिए रवाना हुए थ. दोहा पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, हम यहां गोवा के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हमारे राज्य से 2000 लोग राम लला के दर्शन के लिए यहां आए हैं…यह सिर्फ राम मंदिर नहीं है बल्कि ‘राष्ट्र मंदिर’ है.

TMC उम्मीदवार ममता बाला ठाकुर और सागरिका घोष ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

टीएमसी उम्मीदवार मतुआ नेता ममता बाला ठाकुर और पत्रकार सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा, कोलकाता में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा, मैं एकनाथ शिंदे जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं. पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी से काम करूंगा.

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह तक बढ़ाया गया

वित्त मंत्री आतिशी द्वारा बजट को अंतिम रुप देने में देरी का हवाला दिए जाने के बाद दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह तक बढ़ा दिया गया. खबर है कि बजट को मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय के पास भेज दिया गया.

ओडिशा में ईडी ने बीजेडी विधायक प्रफुल्ल सामल के यहां की छापेमारी

ओडिशा के भद्रक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इंजीनियरिंग कॉलेज में कथित करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के मामले में ईडी ने पूर्व मंत्री और भद्रक के भंडारीपोखरी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेडी विधायक प्रफुल्ल सामल के यहां छापेमारी की.

जेपी नड्डा ने गांधीनगर से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया.

स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी, बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली की जनता के नाम एक पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता का आभार जताया और कहा कि वह भले ही सीधे तौर पर उनका प्रतिनिधित्व न करें, लेकिन उनका मन-प्राण सदा वहां की जनता के साथ रहेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला,जांच शुरू

दिल्ली हाई कोर्ट के महापंजीयक (रजिस्ट्रार जनरल) को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

‘लंबे इंतजार के बाद फैसला स्वागत योग्य’, चुनावी बॉन्ड योजना रद्द होने पर बोली कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट के चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि लंबे इंतजार के बाद फैसला बेहद स्वागत योग्य है, यह नोट के मुकाबले वोट की की स्थिति मजबूत करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया और कहा कि यह संविधान प्रदत्त सूचना के अधिकार और बोलने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है.

बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ उपद्रवियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश

सिविल कोर्ट ने आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत नौ उपद्रवियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी किए हैं. कोर्ट ने पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82, 83 के तहत कार्रवाई करने की इजाजत दे दी है. मामले में 13 फरवरी को सिविल कोर्ट ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.

उत्तराखंड के बनभूलपुरा में सात दिन बाद कर्फ्यू में ढील

बनभूलपुरा में सात दिन बाद कर्फ्यू में ढील दी गई है. हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी.

अमेरिका में ‘सुपर बाउल परेड’ में गोलीबारी में एक की मौत

अमेरिका के कंसास सिटी चीफ्स की ‘सुपर बाउल’ (फुटबॉल चैम्पियनशिप) में जीत के बाद बुधवार को निकाली गई परेड के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 22 लोग घायल हो गए. घायलों में आठ बच्चे भी शामिल हैं.

जेपी नड्डा गांधीनगर से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. नड्डा गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोहा पहुंचे, कतर के पीएम के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ उनकी बैठक ‘‘शानदार’’ रही और इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. मोदी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को दोहा पहुंचे. यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है, इससे पहले वह जून 2016 में कतर आए थे.

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का आज आएगा बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट आज चुनावी बॉन्ड स्कीम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पिछले साल 2 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

केंद्र सरकार आज चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ फिर से बातचीत करेगी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों का एक दल गुरुवार शाम को किसान नेताओं के साथ उनकी विभिन्न मांगों पर फिर से बैठक करेगा. आठ और 12 फरवरी को आयोजित ऐसी दो बैठकें बेनतीजा रहने के बाद केंद्र ने किसान नेताओं को तीसरे दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित किया.

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से नामांकन दाखिल करेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी गुरुवार को राज्य से राज्यसभा की सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी के नामांकन दाखिल करने से पहले सुक्खू ने बुधवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की.

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की इजाजत के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की इजाजत के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई करने वाला है जिसपर सबकी नजर बनी हुई है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से बिहार के औरंगाबाद से फिर शुरू होगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से बिहार के औरंगाबाद से फिर शुरू होगी. राहुल के दिल्ली जाने के कारण यात्रा रोक दी गई थी.

भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से

भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से राजकोट में खेला जाएगा. आपको बता दें कि पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-1 की बराबरी पर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola