Live Updates

Breaking News: किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा, आज से शुरू करेंगे ‘दिल्ली मार्च’

Published by :Amitabh Kumar
Published at :13 Feb 2024 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा, आज से शुरू करेंगे ‘दिल्ली मार्च’

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा

‘दिल्ली चलो’ मार्च रोकने के लिए बीती रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक बेनतीजा रही. एक किसान नेता ने यह जानकारी दी और कहा कि किसान मंगलवार से ‘दिल्ली मार्च’ शुरू करेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया से बात की और कहा कि हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी किसी भी मांग पर गंभीर है. हमें नहीं लगता कि वे हमारी मांगों को पूरा करना चाहते हैं. हम कल सुबह 10 बजे दिल्ली की ओर मार्च करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी दो दिन तक दुबई में रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन तक दुबई में रहेंगे. यहां वे ‘अहलान मोदी’ (हेलो मोदी) कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने वाले हैं. पिछले 8 महीने में प्रधानमंत्री का यह तीसरा यूएई दौरा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola