Breaking News: अंडमान-निकोबार में बोले जेपी नड्डा- 10 साल में सिर्फ ट्रेलर दिखाया, असल फिल्म अभी बाकी है

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

अंडमान-निकोबार में बोले जेपी नड्डा- 10 साल में सिर्फ ट्रेलर दिखाया, असल फिल्म अभी बाकी है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 करोड़ पक्के घर बनाए हैं, जिसमें उन्होंने अंडमान में 4,000 घर भी बनाए हैं.. नड्डा ने आगे कहा, पीएम मोदी ने कहा है 10 साल में सिर्फ एक ट्रेलर दिखाया है, असल फिल्म तो अभी बाकी है. नड्डा ने आगे कहा, पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए सम्मान के साथ जीवन सुनिश्चित करने के लिए 12 करोड़ शौचालय बनाए हैं. आपके क्षेत्र में 22,000 शौचालय बनाए गए हैं.

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता बीजेपी में शामिल हो गये हैं.

बीजेपी ने भदोही के मौजूदा सांसद का टिकट काटा

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के भदोही के वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिर्जापुर के मझवां से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को चुनावी मैदान पर उतारा है.

चुनाव के दौरान कुछ लोग दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद की नमाज के बाद कहा कि चुनाव के दौरान कुछ लोग दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे. ऐसे लोगों के जाल में मत फंसना.

हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा, बोलीं ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद की नमाज के दौरान कहा कि यदि हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. हम सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे.

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola