Breaking News: धर्म गुरु दलाई लामा अस्पताल में भर्ती नहीं, नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे एम्स
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के सामुदायिक केंद्र में गोलीबारी
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रविवार को एक सामुदायिक केंद्र में निजी पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि व्हाइट टाउनशिप में छह लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें से एक को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक मिनी बस के 60 फुट गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर भोर-महाद रोड पर वरंधा घाट पर शनिवार-रविवार की देर रात करीब दो बजे हुई. शनिवार रात 11 बजे पुणे के स्वारगेट से रवाना हुई निजी बस में करीब 10 लोग सवार थे.
इजराइल के राजदूत का फूटा गुस्सा
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि हमास ने इजराइली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की हत्या की है, उनका अपहरण किया है. हम अब तक जो संख्या गिन रहे हैं, और वे बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खेद है कि 300 से अधिक लोग मारे गए है. हत्याएं की गईं और उनमें से कुछ का ��पहरण कर लिया गया है. हम अब तक भारतीय विदेशी नागरिकों के बारे में नहीं जानते हैं, हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. 1800 से अधिक घायल हैं. आतंकवादी इसकी बहुत बड़ी कीमत भुगतान करेंगे. हम इसे अपनी गति से, अपनी पसंद से, जिस तरह से हम चाहेंगे बदला लेंगे.
कांग्रेस विधायक सचिन बिरला बीजेपी में शामिल
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए.खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने बिरला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक समारोह के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए