ePaper

Miracle in Nashik: चिता तैयार…और ‘जिंदा’ हो गया शख्स, जानें फिर क्या हुआ

Updated at : 06 Sep 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
nashik teen revives AI Imge

AI इमेज

Miracle in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है. अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी और अचानक युवक हिलने-डुलने लगा. जिसे देखकर वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए घबरा गए. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज चल रही है. हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Miracle in Nashik: युवक के रिश्तेदारों का दावा है कि “ब्रेन डेड” घोषित किया गया युवक अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा. रिश्तेदारों कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी भाऊ लचके (19) को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अडगांव के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया था.

रिश्तेदार ने क्या बताया?

लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, “जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा. हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.”

अस्पताल ने क्या बताया?

निजी अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola