केरल में एलडीएफ को बड़ा झटका, 21 में से 13 मंत्री चुनाव हारे, प्रचंड जीत की ओर कांग्रेस

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 May 2026 8:16 PM

विज्ञापन

केरल चुनाव में जीत का जश्न मनाती कांग्रेस, फोटो- पीटीआई

Kerala Election Result 2026: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है. मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार को इस बार करारा झटका लगा है. कैबिनेट के 21 में से 13 मंत्री चुनाव हार गए हैं. यह परिणाम एलडीएफ के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और परिवहन जैसे अहम विभाग संभालने वाले कई दिग्गज मंत्रियों की हार हुई हैं. इन नतीजों ने सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन

Kerala Election Result 2026: केरल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार को बड़ा झटका लगा है. 21 सदस्यीय कैबिनेट में से 13 मंत्री चुनाव हार गए हैं. विजयी होने वालों में मुख्यमंत्री के अलावा के राजन (राजस्व), जी.आर. अनिल (नागरिक आपूर्ति), के.एन. बालगोपाल (वित्त), पी. प्रसाद (कृषि) और साजी चेरियन (सांस्कृतिक मामलों) शामिल हैं.

सरकार के 13 मंत्री हारे चुनाव

सरकार के 13 मंत्री चुनाव हार गये हैं. हारने वालों में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज प्रमुख रहीं, जिन्हें अरनमुला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अबिन वरकी ने 18,985 वोटों से हराया. वरकी को 70,083 वोट मिले, जबकि जॉर्ज को 51,098 वोट मिले. भाजपा नेता कुम्मनम राजशेखरन 34,983 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. देवस्वोम मंत्री वीएन वासवन एट्टुमानूर में 19,752 वोट से हारे, जबकि शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने नेमोम सीट पर भाजपा के राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ कड़ी टक्कर के बावजूद 3,500 से अधिक वोट से हार गये. परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार, रोशी ऑगस्टीन, उद्योग मंत्री पी राजीव, जे चिंचूरानी, कदन्नप्पल्ली रामचंद्रन और ओआर केलू जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा.

केरल का खोया हुआ गौरव बहाल करेंगे- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ की जीत पर जनता का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि नई सरकार प्रदेश के खोए हुए गौरव को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है. केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है और वह करीब 100 सीटों पर आगे चल रहा है अथवा जीत चुका है.

केरल की प्रतिभा और क्षमता का करेंगे सदुपयोग- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत पर सोमवार को राज्य के लोगों का आभार जताया और कहा कि नई सरकार प्रदेश की प्रतिभा और क्षमता का सदुपयोग करेगी. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- वास्तव में निर्णायक जनादेश के लिए केरल में मेरे भाइयों और बहनों को धन्यवाद। कठिन संघर्ष और अच्छी तरह से चलाए गए अभियान के लिए प्रत्येक यूडीएफ नेता और कार्यकर्ता को बधाई.

Also Read: तमिलनाडु चुनाव: सीएम एमके स्टालिन हारे चुनाव, TVK के इस उम्मीदवार ने 8795 वोटों से दी मात

केरल में खुला बीजेपी का खाता! राजीव चंद्रशेखर का दावा- दो सीटों पर मिली जीत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola