ePaper

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सरकारी नौकरी में मिलेगी दो साल की छूट, जानें पूरा मामला

Updated at : 28 Feb 2022 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सरकारी नौकरी में मिलेगी दो साल की छूट, जानें पूरा मामला

Nagaland Latest News: नगालैंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सरकारी नौकरी में मिलेगी दो साल की छूट, जानें पूरा मामला...

विज्ञापन

कोहिमा: नगालैंड की सरकार ने अपने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है. सरकारी नौकरी (Government Job) की उम्रसीमा में दो साल की छूट देने का ऐलान नगालैंड (Nagaland) की सरकार ने किया है. नगालैंड सरकार (Nagaland govt) के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने सोमवार (28 फरवरी 2022) को जारी एक आदेश में कहा है कि सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों को उम्र सीमा में दो साल की छूट दी जायेगी. यानी जो लोग सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं, अगर उनकी आयु अधिकतम उम्र सीमा से अधिक हो गयी है, तो भी उन्हें मौका दिया जायेगा.

सिर्फ एक बार मिलेगी आयु सीमा में छूट

हालांकि, आयु सीमा में सिर्फ 2 साल की छूट दी गयी है. यानी अगर अधिकतम उम्र से दो साल अधिक आपकी आयु हो गयी है, तो अभ्यर्थियों की सरकारी नौकरी में उम्र बाधा नहीं बनेगी. नगालैंड के मुख्य सचिव जे आलम ने इस आदेश में कहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को इस छूट का लाभ सिर्फ एक बार मिलेगा. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी इस पत्र में बताया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अभ्यर्थियों को नौकरी के मामले में यह छूट दी जा रही है.


कोरोना की वजह से मिली है छूट

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid19 Pandemic) के संक्रमण की वजह से नगालैंड में सरकारी सेवा में भर्तियां (Govt Recruitment in Nagaland Govt) नहीं हुईं थीं. इस दौरान किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) का भी आयोजन नहीं किया गया है. फलस्वरूप युवाओं को नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिला. अब जबकि सब कुछ सामान्य हो रहा है, नगालैंड की सरकार ने युवाओं की बेहतरी के लिए उन दो सालों को कंपनसेट करते हुए उन्हें आयु सीमा में छूट (Relaxation in Age) देने की घोषणा की है. राज्यपाल ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है.

Also Read: ‘पैसे से न्‍याय नहीं मिलेगा,दोषी अधिकारियों को मिले सजा’, नगालैंड फायरिंग में मारे गये मृतकों के परिजन की मांग

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola