मुंबई के एक स्कूल में फीस नहीं देने पर 8 साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार, प्रिंसिपल-शिक्षक के खिलाफ FIR

Updated:
विज्ञापन
मुंबई के एक स्कूल में फीस नहीं देने पर 8 साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार, प्रिंसिपल-शिक्षक के खिलाफ FIR

दादर पुलिस ने बताया, शारदाश्रम विद्यामंदिर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक के खिलाफ फीस का भुगतान न करने पर 8 साल की बच्ची को कथित रूप से अपमानित करने और दंडित करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की.

विज्ञापन

मुंबई के दादर से एक इंटरनेशनल स्कूल में 8 साल की बच्ची के साथ प्रताड़ना की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि शारदाश्रम विद्यामंदिर इंटरनेशनल स्कूल ने फीस नहीं देने पर बच्ची को अपमानित किया और उसे दंडित भी किया. इधर मामला सामने आने के बाद प्रिंसिपल और एक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

दादर थाने में स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

दादर पुलिस ने बताया, शारदाश्रम विद्यामंदिर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक के खिलाफ फीस का भुगतान न करने पर 8 साल की बच्ची को कथित रूप से अपमानित करने और दंडित करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की. प्रधानाध्यापिका रजिता बाले और कक्षा शिक्षक प्रिया परब के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत FIR दर्ज किया गया है.

बच्ची को परीक्षा में बैठने से रोका

पुलिस ने बताया कि दूसरी कक्षा की छात्रा के पिता ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची को बुधवार को हुए यूनिट टेस्ट में बैठने नहीं दिया गया. पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के हवाले से बताया, उसे अपमानित करने के लिए कक्षा में दूसरे छात्रों से अलग बिठाया गया.

स्कूल से निकल चुके हैं कई स्टार क्रिकेटर

बताया जा रहा है कि मुंबई के इस स्कूल से कई कई क्रिकेटर निकले हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेले हैं.

अबतक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

पुलिस ने प्रिंसिपल और एक शिक्षक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola