Mumbai on High Alert : मुंबई में आतंकी कर सकते हैं अटैक, सुरक्षा बढ़ाई गई

Updated:
विज्ञापन
Mumbai on High Alert

Mumbai on High Alert

Mumbai on High Alert : मुंबई में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कारोबारी नगरी में ‘मॉक ड्रिल’ किया जा रहा है.

विज्ञापन

Mumbai on High Alert : मुंबई में आंतकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. त्योहारी सीजन में कारोबारी नगरी को दहलाने की साजिश हो सकती है. खुफिया इनपुट के बाद शहर हाई अलर्ट पर है. केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संभावित आतंकी खतरे के बारे में अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर चल रही है कि मुंबई में कई धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिसकर्मियों को धार्मिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ करने के लिए भी कहा गया है.

क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल

मुंबई शहर के डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. शहर के मंदिरों को सतर्क रहने और एहतियात के तौर पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर पड़ने पर सूचना देने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को भीड़भाड़ वाले क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल भी की. इस इलाके में दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि यह त्योहारी सीजन से पहले एक सुरक्षा ड्रिल थी.

Read Also : Hemant Karkare:’हेमंत करकरे की जान आतंकी कसाब की गोली से नहीं गई थी’, कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना

त्योहार और चुनाव की वजह से बाजार में भीड़

मुंबई में इस महीने 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया, अब यहां दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली की तैयारी चल रही है. इन त्योहारों में बाजार में भीड़ ज्यादा होती है. इन दिनों मंदिरों में पूजा करने वालों की संख्या में भी इजाफा देखा जाता है. इसके अलावा 288 सदस्यीय महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के लिए भी नवंबर में चुनाव होने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola