Mumbai Ahmedabad Bullet Train: 508 किमी दूरी, 3 घंटे का सफर; तस्वीरों में देखें मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का लेटेस्ट अपडेट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Aug 2025 6:26 PM
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर कार्य जारी
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: देश को पहले बुलेट ट्रेन की बेसब्री से इंतजार है. पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी. इसको लेकर तेजी से काम जारी है. न्यूज एजेंसी ANI में बुलेट ट्रेन को लेकर जो काम हो रहे हैं, उसकी तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि बुलेट ट्रेन के सपने को साकार होने में कितना समय बाकी है.
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है. इसके लिए 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जा रहा है. बुलेट ट्रेन कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. बुलेट ट्रेन परियोजना शुरू होने से 508 किलोमीटर की दूरी को महज 3 घंटे में पूरी की सकेगी. जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने हाल ही में बताया कि मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में 2027 तक बुलेट ट्रेन दौड़ने की उम्मीद की जा रही है. यह बात उन्होंने तक बताई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने जापान जाने वाले हैं.

इन शहरों में होकर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, कॉरिडोर पर काम तेज
बुलेट ट्रेन के लिए कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है. जिसमें गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में 352 किलोमीटर और महाराष्ट्र में 156 किलोमीटर शामिल हैं.

12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन
इस परियोजना में 12 विशेष रूप से डिजाइन किए गए बुलेट ट्रेन स्टेशन होंगे. जिसमें गुजरात में साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी और महाराष्ट्र में बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई.

जापानी शिंकानसेन तकनीक से तैयार हो रही बुलेट ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जापानी शिंकानसेन तकनीक पर आधारित होगी. जिसमें डिजिटल सिग्नलिंग, भूकंप डिटेक्शन और वायु गति मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं. ट्रेनें एयर-कंडीशंड, शोर-रोधी और आरामदायक होंगी.

कितना काम हुआ पूरा?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर गुजरात में करीब 47 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं. जबकि महाराष्ट्र में इसकी गति थोड़ी धीमी है. करीब 23 से 25 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं. गुजरात में 16 नदी पुल के कार्य पूर्ण हो चुके हैं. बुलेट ट्रेन टनल से भी होकर गुजरेगी. जिसपर काम तेजी से जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










